सावन में साड़ी पहनने वाली महिलाएं भाग्यश्री से लें सीख, सुंदर दिखने के लिए कॉपी करें उनका लुक
सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में अगर आप दुल्हन की तरह तैयार होकर रहना पसंद करती हैं तो भाग्यश्री के साड़ी लुक्स से सीख लें। सुहागिन महिलाएं इस आर्टिकल भाग्यश्री से लें साड़ी स्टाइलिंग और मेकअप टिप्स।

एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी लाइफस्टाइल कभी रेसिपी तो कभी अपने एक्सरसाइज रूटीन को शेयर करती रहती हैं। 56 साल की हो चुकी भाग्यश्री का फैशन स्टाइल भी काफी गजब है। वह वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन वियर तक को अच्छी तरह से कैरी करती हैं। सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में अगर आप सुहागिन की तरह तैयार होकर रहना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के लुक्स से साड़ी स्टाइलिंग और मेकअप टिप्स ले सकती हैं।
सिंपल है साड़ी कैरी करने का स्टाइल
अदाकारा अपने हर लुक के लिए एक से एक साड़ी पहने नजर आती हैं। हालांकि, ड्रेपिंग के लिए वह सिंपल तरीके को अपनाती हैं। अधिकतर लुक में वह ओपन पल्लू को कैरी करती हैं। जिससे उनकी फिगर भी अच्छी दिखती है और लुक स्टाइलिश दिखता है।

नहीं मिस करती बिंदी
लुक इंहेंस करने के लिए बिंदी बहुत जरूरी है। खासतौर से अगर आप शादीशुदा महिला हैं। सावन के महीने में लाल या हरे रंग की बिंदी लगाएं। भाग्यश्री बड़े साइज की बिंदी लगाती हैं। लेकिन अगर आपको इतना बड़ा साइज पसंद न हो तो आप छोटे साइज की बिंदी को लगाएं।
सुहागिनों के लिए जरूरी है सिंदूर
सुहागिन महिलाएं सावन के महीने में सोलह-शृंगार करती हैं। इस शृंगार में सबसे जरूरी सिंदूर होता है। अगर आप भाग्यश्री के साड़ी लुक्स पर गौर करेंगी तो पाएंगी की अदाकारा अपने अधिकतर लुक में सिंदूर लगाना पसंद करती है।

चूड़ियों और कंगन बढ़ाते हैं सुंदरता
चूड़ियों का सेट बनाने के लिए आप या तो साड़ी से मैच करते कंगन को कैरी करें या भाग्यश्री की तरह गोल्ड लुक के कंगन को पहनें। सावन महीने में आप लाल और हरा रंग की चूड़ी पहन सकती हैं। ये सभी साड़ी के साथ मैच हो जाती हैं और इन रंगों को सबसे शुभ माना जाता है।
सही रहता है जूलरी सिलेक्शन
भाग्यश्री के लुक में उनकी जूलरी सबसे खास होती है। वह अक्सर साड़ी के साथ हैवी नेकपीस पहनना पसंद करती हैं। भले ही गले में पहने ये सेट काफी हैवी लुक में होते हैं लेकिन फिर भी इन्हें पहनने के बाद अदाकार का लुक ओवर नजर नहीं आता। क्योंकि वह साड़ी से कंट्रास्ट मैचिंग वाले नेकपीस कैरी करती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन