उर्फी के देसी लुक को देख चौंके लोग, बनारसी साड़ी स्टाइल करने के लिए लड़कियां लें टिप्स Uorfi Desi look in Red Saree girls Must take tips to style Banarasi saree, फैशन - Hindustan
More

उर्फी के देसी लुक को देख चौंके लोग, बनारसी साड़ी स्टाइल करने के लिए लड़कियां लें टिप्स

उर्फी जावेद अपने फैशन स्टाइल की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके साड़ी लुक ने सभी को चौंका दिया है। उर्फी के इस देसी लुक से लड़किया साड़ी स्टाइलिंग की टिप्स ले सकती हैं। 

Mon, 7 July 2025 06:51 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
उर्फी के देसी लुक को देख चौंके लोग, बनारसी साड़ी स्टाइल करने के लिए लड़कियां लें टिप्स

उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए फेमस हैं। वह अक्सर ऐसे कपड़ों को पहने नजर आती हैं जिन्हें देख लोग हैरान रह जाते हैं। उर्फी अपने अतरंगी फैशन में कभी फल तो कभी नट-बोल्ट से बनी अलग-अलग ड्रेस को पहने नजर आती हैं। हालांकि, उनके लेटेस्ट लुक से हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, उर्फी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बनारसी साड़ी पहने अपने लुक को शेयर किया है। इस तरह की हैवी साड़ी में उन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लड़कियां उर्फी के इस देसी लुक से टिप्स ले सकती हैं। यहां उर्फी के लुक से लें साड़ी स्टाइलिंग टिप्स-

1) ड्रेपिंग का तरीका

अगर आप किसी फंक्शन के लिए मम्मी की बनारसी साड़ी को पहन रही हैं तो उसे ड्रेप करने के लिए उर्फी के लुक से टिप्स लें। इस लुक में उर्फी ने साड़ी को प्लीट्स में बांधा है। इस साड़ी की प्लीट्स भी काफी सफाई से बनाई गई हैं। अच्छी तरह से पिन करने के बाद पल्लू की तरफ सिर्फ साड़ी का बॉर्डर ही दिख रहा है। जिससे लुक काफी इंहेंस हो रहा है।

2) मॉर्डन ब्लाउज डिजाइन

साड़ी की सुंदरता बढ़ाने के लिए अच्छे डिजाइन का ब्लाउज पहनें। अगर आप हैवी साड़ी के साथ सिंपल पैटर्न के ब्लाउज को पहनेंगी तो लुक अच्छा नहीं दिखेगा। लड़किया बनारसी साड़ी के साथ मॉर्डन डिजाइ का ब्लाउज बनावाएं। अगर इतना डीप नेक पसंद नहीं है तो नेक लेंथ कम रखें।

लाल साड़ी में उर्फी जावेद

3) सिंपल जूलरी

बनारसी साड़ी के साथ अगर आप हैवी जूलरी पहनेंगी तो आपको आंटी वाला लुक मिलेगा। इस तरह की हैवी साड़ी के साथ सिंपल जूलरी को चुनें। गले में एक पतली चेन और कानों में सिंपल स्टड ईयररिंग्स भी आपके लुक को खास बना सकते हैं।

4) सिंपल मेकअप

साड़ी पहनने के बाद अक्सर लड़किया जो गलती करती है वह है गलत तरह से मेकअप। अगर साड़ी का रंग डार्क है तो हल्का मेकअप करना सबसे बेस्ट है। इस बनारसी साड़ी के साथ उर्फी ने आंखों पर फोकस किया है और लिप्स को न्यूड रंग से फिल किया है।

उर्फी जावेद से स्टाइलिंग टिप्स

5) गर्मियों के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल

साड़ी और खुले बालों को गर्मा में संभालना काफीमुश्किल हो सकता है। इसलिए उर्फी की तरह फ्रंट से स्लीक हेयर रखें और एक बन बनाएं। आप चाहें तो बालों को हाफ पिन करके भी खुला रख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंकिता लोखंड़े का गजब मराठी लुक, सफेद साड़ी स्टाइल करने के लिए लें टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।