Top 10 Plus green Color Latest and new blouse designs best for the month of Sawan हरे रंग के ब्लाउज को सिलवाने के लिए यहां देखिए 10+ डिजाइन, सावन के लिए बनवाएं
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहरे रंग के ब्लाउज को सिलवाने के लिए यहां देखिए 10+ डिजाइन, सावन के लिए बनवाएं

हरे रंग के ब्लाउज को सिलवाने के लिए यहां देखिए 10+ डिजाइन, सावन के लिए बनवाएं

अगर सावन के महीने में आप हरे रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो साड़ी के लुक को इंहेंस करने के लिए एक खूबसूरत डिजाइन के ब्लाउज को स्टिच करवाएं। यहां हम लेकर आए हैं 10 से भी ज्यादा हरे रंग के ब्लाउज डिजाइन। देखिए फोटोज-

Avantika JainSun, 6 July 2025 06:58 PM
1/12

हरे रंग के ब्लाउज डिजाइन

सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में महिलाएं खूबसूरती से सज-संवर कर तैयार होती हैं। इस महीने में जिस रंग को पहनना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वह है हरा। अगर इस महीने में आप हरे रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो यहां देखिए हरे रंग के खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन जो आपके साड़ी लुक को इंहेंस कर सकते हैं। (All Photo Credit: Pinterest)

2/12

यूनीक ब्लाउज डिजाइन

इस तरह के डिजाइन वाला ब्लाउज सिंपल साड़ी को भी खास बना सकता है। अगर आप डीप नेक ब्लाउज पहनना पसंद नहीं करती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।

3/12

स्क्वेयर शेप ब्लाउज डिजाइन

हैवी साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज बनवाना है तो इस तरह से स्क्वेयर शेप को बैक पर बनवाएं। इस पैटर्न में अच्छी फिटिंग के लिए डोरी भी लगवाएं।

4/12

राउंड नेक डिजाइन

राउंड शेप डिजाइन ब्लाउज में काफी अच्छा लगता है। इस तरह के डिजाइन को सजाने के लिए लेस और बटन लगाएं।

5/12

डीप वी नेक डिजाइन

डीप नेक डिजाइन पसंद करने वाली महिलाएं इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। इस पैटर्न में वी नेक डिजाइन है और नीचे की तरफ एक बटन लगा है।

6/12

स्टाइलिश बैक डिजाइन

साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पहनना चाहती हैं तो इस डिजाइन को चुनें। इस डिजाइन को नेट से कवर किया है और इसमें बैक पर ब्लाउज की मैचिंग के बटन भी लगे हैं।

7/12

फैंसी ब्लाउज डिजाइन

इस ब्लाउज के बैक पर बो बना है और स्लीव्स अंब्रैला डिजाइन में हैं। इस तरह का फैंसी ब्लाउज साड़ी के साथ काफी अच्छा लगता है।

8/12

कॉटन साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन

कॉटन की साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज को बनवाएं। इस ब्लाउज के बैक पर मटके की डिजाइन वाली शेप बनी है।

9/12

पफ्ड स्लीव्स

हरे रंग की हैवी साड़ी को खास लुक देने के लिए इस तरह के ब्लाउज और स्लीव्स डिजाइन को बनवाएं।

10/12

सीक्वेंस ब्लाउज डिजाइन

सीक्वेंस साड़ी के ब्लाउज को इस तरह के डिजाइन में सिलवाएं। ये सिंपल डिजाइन भी साड़ी के साथ काफी अच्छा लगता है।

11/12

कटआउट डिजाइन

ब्लाउज का फैब्रिक अगर सिंपल है तो उसे इस तरह के कटआउट डिजाइन में स्टिच करवाएं। इसके लुक को इंहेंस करने के लिए कपड़े के बटन भी लगवाएं।

12/12

मॉर्डन ब्लाउज डिजाइन

कट स्लीव्स डिजाइन पसंद हैं तो इस तरह के डिजाइन का ब्लाउज बनवाएं। इस सिंपल डिजाइन को खास बनाने के लिए कपड़े की बड़ी बो भी बनवाएं।