सर्दियों में स्वेटर पहनकर मोटी लगती हैं? इमेज कोच की बताई ये 4 टिप्स नोट कर लें Winter Sweaters Making You Look Chubby? Style Coach suggest 4 styling tips for slimmer look, फैशन - Hindustan
More

सर्दियों में स्वेटर पहनकर मोटी लगती हैं? इमेज कोच की बताई ये 4 टिप्स नोट कर लें

Winter Fashion Tips: जिन गर्ल्स का बस्ट एरिया थोड़ा हेवी होता है, वो अक्सर शिकायत करती हैं कि स्वेटर पहनने के बाद वो और भी चबी लगती हैं। स्टाइलिस्ट आशी वर्मा ने इसी से जुड़ी कुछ स्टाइलिंग टिप्स शेयर की हैं।

Wed, 26 Nov 2025 12:52 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में स्वेटर पहनकर मोटी लगती हैं? इमेज कोच की बताई ये 4 टिप्स नोट कर लें

सर्दियों के मौसम में स्टाइलिंग थोड़ी सी मुश्किल हो जाती है। खासतौर से जिन गर्ल्स का बस्ट एरिया थोड़ा हेवी होता है, वो अक्सर शिकायत करती हैं कि स्वेटर पहनने के बाद वो और भी चबी लगती हैं। ये बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है। जैकेट या स्वेटशर्ट, कुछ भी वियर कर लो लेयरिंग के बाद बॉडी काफी हेवी लगने लगती ही है। लेकिन टेंशन वाली कोई बात नहीं है क्योंकि छोटी-छोटी टिप्स का ध्यान रखकर आप विंटर्स स्टाइलिंग को भी बेहतर बना सकती हैं। इमेज कोच और पर्सनल स्टाइलिस्ट आशी वर्मा एक वीडियो पोस्ट के जरिए बताती हैं कि अगर स्वेटर या जैकेट वियर करते हुए आप कुछ बातें ध्यान में रखें, तो आप ज्यादा चबी नहीं लगेंगी और स्टाइल भी बरकरार रहेगा। आइए जानते हैं।

सही नेकलाइन चुनना है जरूरी

स्वेटर की नेकलाइन भी डिसाइड करती है कि आप इसमें ज्यादा मोटी लगेंगी या नहीं। स्टाइलिस्ट कहती हैं कि आपको गोल गले या टर्टल नेकलाइन वाले स्वेटर अवॉइड करने चाहिए, क्योंकि ये आपके बस्ट एरिया को और हेवी दिखाते हैं। इनकी जगह वी नेक स्वेटर या रैप स्टाइल कोट में इन्वेस्ट करें, ये आपकी अपर बॉडी को बैलेंस लुक देते हैं।

बोल्ड प्रिंट्स अवॉइड करें

आशी कहती है कि ज्यादा बोल्ड प्रिंट्स जैसे कार्टून या कोई लिखावट अवॉइड करें। साथ ही हॉरिजॉन्टल लाइंस वाले पैटर्न भी ना लें। ये आपकी बॉडी को ब्रॉड और हेवी लुक देते हैं। इनकी जगह सॉलिड कलर वाले स्वेटर वियर करें। वहीं प्रिंट्स पसंद करती हैं तो छोटे बारीक प्रिंट्स चूज कर सकती हैं।

पतले फैब्रिक वाले स्वेटर अवॉइड करें

इमेज कोच के मुताबिक आपको ज्यादा पतले और ढीले फिट वाले स्वेटर आपको अवॉइड करने चाहिए। इनकी जगह स्ट्रक्चर्ड कोट में इन्वेस्ट करें, जिनका खुद का शेप हो। ऐसे कोट और स्ट्रक्चर्ड स्वेटर आपकी बॉडी से चिपकते नहीं हैं और ओवरऑल काफी स्मार्ट लुक भी देते हैं।

स्किनी बॉटम के साथ पेयर ना करें

अगर आप अपने स्वेटर के साथ स्किनी जींस या कोई भी टाइट बॉटम पेयर करती हैं, तो इससे ओवरऑल बॉडी शेप काफी अनबैलेंस लगती है। इससे आपकी अपर बॉडी और ज्यादा हेवी भी दिख सकती है। एक्सपर्ट कहती हैं कि इनकी जगह बूट कट जींस, कोरियन ट्राउजर या वाइड लेग जींस वियर करें, ये आपकी बॉडी शेप को ब्यूटीफुली बैलेंस आउट करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विंटर्स में स्टाइलिश लुक देंगे ये फैंसी ब्लाउज डिजाइन, साड़ी में नहीं लगेगी ठंड!
ये भी पढ़ें:ब्रा खरीदते वक्त गलत साइज खरीद लेती हैं तो ये हैक जान लें

(All Images Credit: Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।