ब्रा शॉपिंग के समय ये हैक जान लें, कभी नही खरीदेंगी गलत साइज every women should know bra shopping hack to buy right size bra everytime, फैशन - Hindustan
More

ब्रा शॉपिंग के समय ये हैक जान लें, कभी नही खरीदेंगी गलत साइज

Bra shopping hack: आधे से ज्यादा महिलाओं की समस्या ब्रा का गलत साइज होता है। सही साइज के लिए महिलाएं या तो काफी सारा पैसा बर्बाद कर देती हैं या फिर गलत साइज की ब्रा पहनकर काम चलाती हैं। लेकिन जब भी ब्रा की शॉपिंग करने जाएं तो सिस्टर साइज टेक्निक को फॉलो करें, हमेशा सही साइज की ब्रा खरीद पाएंगी।

Thu, 20 Nov 2025 05:45 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्रा शॉपिंग के समय ये हैक जान लें, कभी नही खरीदेंगी गलत साइज

आधे से ज्यादा लड़कियों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम उनकी इनर वियर होती है। खासतौर पर ब्रा, जिसे वो आधी उम्र तो गलत साइज पहनकर ही बिता देती हैं। और, जब अगली बार सही साइज खरीदने पहुंचती हैं तो उन्हें शॉप पर सही साइज नहीं मिलता और वो फिर से गलत साइज खरीदकर चली आती हैं। अगर आप चाहती हैं कि गलत साइज की ब्रा खरीद कर पैसे वेस्ट ना करें तो इस हैक को जरूर जान लें। जो ब्रा शॉपिंग के समय बड़े काम आने वाला है।

ब्रा खरीदते समय ये शॉपिंग हैक जरूर फॉलो करें

जब भी ब्रा खरीदने जाती हैं तो बैंड साइज और कप साइज दोनों की मेजरमेंट फिटिंग में होना जरूरी होता है। लेकिन कई बार आपको कप साइज तो फिट होता है लेकिन बस्ट पर बैंड काफी टाइट लगता है। और अगर बैंड सही फिटिंग का होता है तो कप साइज बड़ा निकल जाता है। जब भी इस तरह की सिचुएशन आए तो हमेशा सिस्टर साइज टेक्निक को फॉलो करें।

क्या है सिस्टर साइज टेक्निक

सिस्टर साइज टेक्निक बहुत ही सिंपल है। जिसके बारे में हर लेडीज को पता होना चाहिए। जिससे कि वो आसानी से सही साइज की ब्रा को खुद के लिए खरीद सके। जैसे कि जब आपको कप साइज सही फिटिंग का मिल रहा हो और बैंड साइज टाइट हो तो इसका मतलब है कि आपको और बड़ी ब्रा साइज की जरूरत है। लेकिन बड़े साइज की ब्रा का कप भी बड़ा होगा। ऐसे में कप साइज एक नंबर छोटा खरीदें । जैसे उदाहरण के लिए अगर आपको 34 का सी कप साइज सही हो रहा लेकिन आपको 34 का बैंड साइज टाइट है तो 36 बैंड साइज में बी कप खरीदें

उसी तरह से अगर बैंड साइज लूज है तो बैंड साइज एक नंबर छोटा खरीदें लेकिन कप का साइज एक नंबर बड़ा कर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।