8 Winter Special Blouse Designs to Stay Stylish and Warm विंटर्स में स्टाइलिश लुक देंगे ये 8 फैंसी ब्लाउज डिजाइन, साड़ी पहनकर नहीं लगेगी ठंड!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलविंटर्स में स्टाइलिश लुक देंगे ये 8 फैंसी ब्लाउज डिजाइन, साड़ी पहनकर नहीं लगेगी ठंड!

विंटर्स में स्टाइलिश लुक देंगे ये 8 फैंसी ब्लाउज डिजाइन, साड़ी पहनकर नहीं लगेगी ठंड!

Winter Special Blouse Designs: जरूरी नहीं है कि फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज बोरिंग ही लगेगा। थोड़ा सा स्टाइलिश टच एड कर के आप बहुत सुंदर-सुंदर विंटर स्पेशल ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं।

Anmol ChauhanTue, 25 Nov 2025 03:45 PM
1/9

विंटर स्पेशल ब्लाउज डिजाइन

विंटर्स में स्टाइलिश दिखना थोड़ा चैलेंजिंग होता है। खासतौर से अगर आप साड़ी वियर कर रही हैं, तो शॉल पूरा लुक बिगाड़ देता है। ऐसे में क्यों ना आप ब्लाउज ही ऐसा स्टिच करा लें, जो ठंड से भी बचाए और देखने में भी स्टाइलिश लगे? जरूरी नहीं है कि फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज बोरिंग ही लगेगा। थोड़ा सा स्टाइलिश टच एड कर के आप बहुत सुंदर-सुंदर विंटर स्पेशल ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं। आइए कुछ डिजाइंस पर नजर डालते हैं। (All Images Credit-Pinterest)

2/9

डीप वी नेकलाइन स्टिच कराएं

स्टाइलिश लुक के लिए आप डीप वी नेकलाइन वाला ब्लाउज पीस स्टिच करा सकती हैं। इसका अंगरखा पैटर्न काफी एलिगेंट लगता है और फ्रंट की डोरियां अलग ही चार्म एड करती हैं। स्लीव्स भी फुल हैं, तो स्टाइल के साथ-साथ ठंड का बंदोबस्त भी हो जायेगा।

3/9

चूड़ीदार स्लीव्स बनाएं

साड़ी में एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं, तो फुल चूड़ीदार स्लीव्स स्टिच करा सकती हैं। ये बहुत सुंदर लगता है। अगर आपको अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों को इंप्रेस करना है, तो एक बार ये ब्लाउज डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए।

4/9

स्टाइलिश हॉल्टर नेकलाइन

एकदम क्लासी लुक चाहती हैं, तो हॉल्टर नेकलाइन वाला ये ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें शोल्डर पर कटवर्क है, जो और भी ज्यादा स्टाइल एड कर रहा है। अगर आपका ब्लाउज पीस सिंपल है और आप उसे स्टेटमेंट लुक देना चाहती हैं, तो ये डिजाइन ट्राई करें।

5/9

फुल स्लीव्स विद पफ

फुल स्लीव्स बोरिंग लगती हैं, तो इस तरह पफ वाली स्लीव्स स्टिच कराएं। ये देखने में काफी फैंसी लगेंगी। इस तरह का ब्लाउज आपको ठंड से भी बचायेगा और साड़ी का लुक भी एन्हांस कर देगा।

6/9

बैलून स्लीव्स स्टिच कराएं

बैलून स्लीव्स काफी स्टाइलिश लगती हैं। ये काफी फ्लोई और कंफर्टेबल भी होती हैं और आपके ब्लाउज पीस को स्टेटमेंट लुक देती हैं। खासतौर से अगर आपकी साड़ी शिफॉन, जॉर्जेट जैसे सॉफ्ट फैब्रिक की है, तो ऐसा ब्लाउज काफी स्टाइलिश लगेगा।

7/9

टॉप स्टाइल ब्लाउज पीस

आप कुछ इस तरह का क्रॉप टॉप स्टाइल ब्लाउज पीस भी स्टिच करा सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज काफी फैंसी और स्टाइलिश लुक देगा। डेली ऑफिस वियर के लिए साड़ी तैयार कर रही हैं, तो ये ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं।

8/9

स्टाइलिश नेकलाइन बनवाएं

ब्लाउज के लिए आप ये स्टाइलिश नेकलाइन चुन सकती हैं। इससे सारी अटेंशन आपके नेकलाइन पर शिफ्ट हो जाएगी। स्लीव्स आप अपने हिसाब से थ्री फोर्थ या फिर फुल भी चुन सकती हैं।

9/9

क्लोज नेकलाइन स्टाइलिश लगेगी

क्लासी और एलिगेंट लुक के लिए क्लोज नेकलाइन वाला ब्लाउज पीस भी परफेक्ट रहेगा। हालांकि अगर आपका बस्ट एरिया थोड़ा हेवी है, तो ये डिजाइन अवॉइड करें। क्योंकि इसमें अपर बॉडी थोड़ी फुल लग सकती है।