साड़ी में मोटी लगती हैं तो सिलवाएं ऐसे ब्लाउज, फैशन एक्सपर्ट ने शेयर की टिप्स!
साड़ी इन्फ्लुएंसर ऋचा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ब्लाउज हैक शेयर किए हैं, जो आपको साड़ी में स्लिम और फिट लुक दे सकते हैं। अगली बार जब मास्टर जी से ब्लाउज सिलवाने जाएं तो ये टिप्स जरूर याद रखें।

साड़ी लगभग हर इंडियन विमेन का फेवरिट आउटफिट है। जितनी ग्रेसफुल और एलिगेंट वो साड़ी में लगती हैं, इतनी शायद ही किसी दूसरे आउटफिट में लगती हों। खैर, साड़ी के साथ सही स्टाइलिंग भी बेहद जरूरी है। खासतौर से साड़ी का ब्लाउज पीस ओवरऑल लुक में काफी अहम रोल निभाता है। उदाहरण के लिए अगर आपकी अपर बॉडी थोड़ी हैवी साइड पर है, तो खास ढंग में ब्लाउज पीस सिलवाकर आप साड़ी में स्लिम लग सकती हैं। साड़ी इन्फ्लुएंसर ऋचा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ब्लाउज हैक शेयर किए हैं, जो आपको साड़ी में स्लिम और फिट लुक दे सकते हैं। अगली बार जब मास्टर जी से ब्लाउज सिलवाने जाएं तो ये टिप्स जरूर याद रखें।
ब्लाउज की नेकलाइन ऐसी स्टिच कराएं
ऋचा कहती हैं कि अगर आप साड़ी में स्लिम लुक चाहती हैं, तो ब्लाउज की नेकलाइन बहुत मायने रखती हैं। आप वी नेकलाइन या डीप नेकलाइन स्टिच करा सकती हैं, ये लॉन्गर इल्यूजन क्रिएट करती हैं, जो आपकी अपर बॉडी को स्लिमर लुक देता है।
स्लीव्स ऐसी स्टिच कराएं
ब्लाउज के लिए आपको स्लीवलेस या कैप स्लीव्स ऑप्ट नहीं करनी चाहिए। इनकी जगह आप फुल स्लीव्स या थ्री फोर्थ स्लीव्स स्टिच करा सकती हैं। ये आपकी आर्म्स को स्लिम और इलॉन्गेट लुक देती हैं, जिससे अपर बॉडी काफी बैलेंस लगती है।
हमेशा स्ट्रक्चर्ड फिट चूज करें
ऋचा कहती हैं कि आपको हमेशा एक स्ट्रक्चर्ड फिट ब्लाउज पीस के लिए ऑप्ट करना चाहिए। आपके ब्लाउज की फिटिंग ऐसी होनी चाहिए, जो ना ज्यादा टाइट हो और ना ही ज्यादा लूज। सही फिट के ब्लाउज पीस आपको बॉडी को प्रॉपर शेप देते हैं और लीनर लुक आता है।
प्रिंसेस कट ब्लाउज आपके लिए है परफेक्ट
एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि अगर आप साड़ी में स्लिम दिखना चाहती हैं, तो प्रिंसेस कट ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट हैं। इस ब्लाउज में वर्टिकल सीम होते हैं, जो शोल्डर से ले कर वेस्टलाइन तक होते हैं। ये आपकी अपर बॉडी को इलॉन्गेट दिखाता है, जिससे स्लिम और टॉल लुक मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन