सर्दियों में कार्डिगन या ब्लेजर के साथ कैसे पहनें साड़ी? ड्रेपिंग एक्सपर्ट से सीख लें 5 स्टाइलिश तरीके
Winter Fashion Tips: आज हम आपके साथ ड्रेपिंग एक्सपर्ट हिना गेहानी के बताए कुछ ड्रेप स्टाइल शेयर कर रहे हैं। विंटर्स में साड़ी के साथ ब्लेजर कैरी करें या कार्डिगन, इन स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

अगर आप ज्यादातर साड़ी ही वियर करती हैं, तो एक प्रॉब्लम तो आपने भी फेस की होगी, वो है सर्दियों में साड़ी स्टाइलिंग को ले कर। सर्दियों में हम साड़ी तो वियर कर लेते हैं, लेकिन उसके साथ अगर कार्डिगन या ब्लेजर कैरी करें, तो पूरा लुक काफी आउटडेटेड सा लगने लगता है। एक तो पल्लू को कैसे स्टाइल करना है, वो समझ नहीं आता। फिर किसी खास ऑकेजन में भी जा रही हैं, तो ड्रेपिंग पूरा मामला खराब कर सकती है, भले ही आपकी साड़ी कितनी भी महंगी हो। इसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आज हम आपके साथ ड्रेपिंग एक्सपर्ट हिना गेहानी के बताए कुछ ड्रेप स्टाइल शेयर कर रहे हैं। विंटर्स में साड़ी के साथ ब्लेजर कैरी करें या कार्डिगन, इन स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
कवर्ड हेड स्टाइल/ इटेलियन स्कार्फ स्टाइल
अगर आप विंटर्स में स्टाइलिश तरीके से अपने हेड को भी कवर करना चाहती हैं, तो ये स्टाइल आपके लिए परफेक्ट हैं। इसके लिए जैसे आप नॉर्मली सिर पर पल्लू लेती हैं, वैसे ले लें। फिर उसे गर्दन से चिपकाते हुए दूसरे कंधे की तरफ डाल दें। अब ऊपर से अपना ब्लेजर या कार्डिगन वियर कर लें, बहुत ही स्टाइलिश लुक मिलेगा।
स्कार्फ स्टाइल में लगेंगी क्लासी
इस ड्रेपिंग स्टाइल के लिए साड़ी के पल्लू को गर्दन में डालते हुए आगे की तरफ लेती आएं। अब पल्लू के इस सिरे को बाहर निकालकर रखें और ऊपर से ब्लेजर या कार्डिगन वियर कर लें। पल्लू का सिरा जो बाहर की तरफ निकला हुआ है, उसे अपनी गर्दन में स्कार्फ की तरह लपेट लें, ये स्टाइल काफी एलिगेंट और क्लासी लगता है।
क्रॉस ओवर स्टाइल
क्रॉस ओवर ड्रेपिंग स्टाइल काफी स्टाइलिश भी लगता है और कंफर्टेबल भी है। इसके लिए साड़ी के पल्लू को गर्दन में डालते हुए आगे की तरफ लेती आएं। अब एक बेल्ट वियर कर लें, ताकि ये पल्लू सिक्योर हो सके। ऊपर से अपना ब्लेजर या कार्डिगन वियर कर लें, बहुत ही फॉर्मल सा लुक मिलता है।
नॉर्मल पल्लू स्टाइल
ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए बिना भी स्टाइलिश लगना है, तो ये ड्रेपिंग स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। इसके लिए साड़ी का पल्लू बाहर रखें, पहले अपना ब्लेजर या कार्डिगन पहन लें। फिर इस पल्लू को नॉर्मल तरीके से अपने शोल्डर पर पिन अप कर लें। ये स्टाइल बेसिक है लेकिन देखने में काफी सुंदर लगता है।
सीधा पल्लू स्टाइल
सीधा पल्लू ड्रेपिंग स्टाइल आजकल फिर ट्रेंड में है। सर्दियों में आप थोड़े से ट्विस्ट के साथ इसे कैरी कर सकती हैं। अपना पल्लू यूं ही रहने दें, पहले ब्लेजर या कार्डिगन पहन लें। अब पल्लू को पीछे की तरफ से आगे ले कर आएं, जैसे आप नॉर्मली सीधा पल्लू स्टाइल में करती हैं। इसे शोल्डर पर पिन अप कर लें, बहुत ही अच्छा लुक आता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन