पेट निकला हुआ है, तो जान लें कैसी कुर्ती पहनें कैसी नहीं! इमेज कोच ने बताई जरूरी टिप्स
Kurti Styling Tips: आजकल बैठे रहने की वजह से पेट हल्का बाहर निकलना आम है, इसलिए अगर आपके साथ भी यही इश्यू है, तो जान लें कैसी कुर्ती आपको अवॉइड करनी चाहिए और कैसी कुर्ती आप पर सूट करेगी।

ऑफिस हो या डेली वियर, ज्यादातर महिलाएं कुर्ती वियर करना पसंद करती हैं। कुर्ती स्टाइलिश भी लगती हैं और काफी कंफर्टेबल भी होती हैं। हालांकि एक गलती जो कई महिलाएं करती हैं, वो है अपने बॉडी टाइप के मुताबिक कुर्ती सिलेक्ट ना करना। सिर्फ इस फैशन मिस्टेक की वजह से पूरा लुक खराब हो सकता है। खासतौर से अगर आपका पेट निकला हुआ है, तो गलत कुर्ती आपके फैट को और हाइलाइट कर सकती है। आजकल बैठे रहने की वजह से पेट हल्का बाहर निकलना आम है, इसलिए अगर आपके साथ भी यही इश्यू है, तो जान लें कैसी कुर्ती आपको अवॉइड करनी चाहिए और कैसी कुर्ती आप पर सूट करेगी। इमेज कोच गुरप्रीत कौर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी बारे में डीटेल शेयर की हैं, आइए जानते हैं।
टाइट फिटिंग वाली स्ट्रेट कट कुर्ती अवॉइड करें
इमेज कोच गुरप्रीत कहती हैं कि अगर आपका पेट बाहर निकला हुआ है, तो आपको ज्यादा टाइट फिटिंग वाली स्ट्रेट कट कुर्ती पहनना अवॉइड करना चाहिए। ये आपके पेट को और ज्यादा हाइलाइट करती हैं, जिससे फैट और भी ज्यादा नजर आता है। एक तो ये कंफर्टेबल भी नहीं होतीं और पूरा लुक भी खराब हो जाता है।
लूज फिट कपड़े आप पर अच्छे लगेंगे
गुरप्रीत कहती हैं कि आप कोई भी कपड़ा पहनें, हमेशा थोड़ा लूज फिट ही चुनें। थोड़े लूज कपड़े आपके टमी एरिया को हाइलाइट नहीं करते हैं और ओवरऑल लुक काफी बैलेंस और स्टाइलिश लगता है। सूट हो या कोई ड्रेस, कोशिश करें कि ऐसा स्टाइल चुनें जो आपके पेट पर टाइट फिट ना हो। बहुत ज्यादा लूज कपड़े भी अच्छे नहीं लगते हैं, इसलिए हल्का लूज फिट आपके लिए बेस्ट रहेगा।
कौन से कुर्ती स्टाइल आपके लिए परफेक्ट हैं?
इमेज कोच कहती हैं कि आपको स्ट्रेट कट कुर्ती की जगह दूसरे स्टाइल ट्राई करने चाहिए। जैसे- लूज फिट में ए लाइन कुर्ती आप पर काफी अच्छी लगेगी। इसके अलावा आप फुल अनारकली (जिसकी कलियां ऊपर से ही शुरू हो जाती हैं), एम्पायर वेस्ट या नायरा कट कुर्ती वियर कर सकती हैं। ये सभी स्टाइल आप पर सूट होंगे क्योंकि ये काफी हद तक आपके पेट को हाइड कर देते हैं। इनमें आपका लुक भी काफी प्यारा आएगा।
ये कलर दिखाएंगे आपको स्लिम
कुर्ती में आप कुछ खास कलर भी सिलेक्ट कर सकती हैं, जो आपको स्लिम और टॉल इफेक्ट देते हैं। आपको डार्क कलर जैसे बरगंडी, मैरून, डीप ब्लू, ब्लैक, चॉकलेट ब्राउन, रानी पिंक, बॉटल ग्रीन सिलेक्ट करने चाहिए। इनके साथ अगर वर्टिकल स्ट्राइप्स या पैटर्न हो, तो और भी स्लिमिंग लुक आता है। वहीं ज्यादा लाइट या शाइनी शेड्स अवॉइड करें, ये आपके फैट को हाइलाइट कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन