ब्राइडल टिप्स: भारी-भरकम लहंगे को पहनना हुआ आसान, जान लें ये बेल्ट वाला ट्रेंड
Viral Lehenga Belt Trend: इन दिनों काफी सारी लड़कियां लहंगे में बेल्ट लगाने की डिमांड कर रही हैं। इस लहंगे में बेल्ट वाले हैक का ट्रेंड चल पड़ा है। तो अगर आप भी नहीं जानती कि ये क्या है बेल्ट ट्रेंड। तो जान लें ये लहंगे में बेल्ट वाला हैक कैसे आपके काम आ सकता है।

शादी होने वाली हो तो लड़कियां मार्केट का सबसे बेस्ट लहंगा चुनती है। जिस पर एंब्रायडरी होने के साथ ही ढेर सारी केनकेन की लेयर हो। जिससे लहंगे का कलर और डिजाइन दोनों उभरकर दिखे। लेकिन इतने सारे डिजाइन और एंब्रायडरी के चलते ज्यादातर ब्राइडल लहंगों का वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इसे संभालना और कमर पर टिकाना भी दुल्हन के लिए टास्क बन जाता है। काफी सारी लड़कियां जिनकी कमर बिल्कुल पतली होती है। उनकी स्लिम वेस्ट पर तो कई बार हैवी लहंगे टिकना भी मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में ये बेल्ट वाला हैक बड़े काम का है। जिसके कई सारे फायदे भी हैं।
लहंगे में बेल्ट लगाने का चला ट्रेंड
भारी-भरकम लहंगों को वियरेबल बनाने और आसानी से कैरी करने के लिए दुल्हन इन दिनों लहंगे में बेल्ट लगाने की डिमांड कर रही है। इसके कई सारे फायदे हैं।
- कमर पर लहंगे की बेहतर ग्रिप बनती हैं। साथ ही कमर में दर्द होने और निशान बनने के कम चांस होते हैं।
- इसके साथ ही लहंगे के स्लिप होने के चांस कम हो जाते हैं। जिन लहंगों में डोरी लगी होती है कई बार उनके खुलने या डोरी के टूटने का डर हो जाता है। बेल्ट लगाने से लहंगा स्लिप कम होगा।
- बेल्ट लगाने से लहंगा पहनना ज्यादा आसान और कंफर्टेबल हो जाता है। पतली कमर पर बेल्ट थोड़ा ज्यादा आसानी से टिकी रहती है।
- फिटिंग सही बैठती है और कमर पर प्रेशर कम पड़ता है जिससे लहंगा ज्यादा देर तक पहनना आसान हो जाता है।
लहंगे पर बेल्ट किस तरह लगेगी
काफी सारी लड़कियां सोच रही होंगी कि आखिर ये बेल्ट लगेगी कैसे? तो बता दें कि लहंगे में बेल्ट लगाने के लिए आपको लहंगा सिलवाते टाइम ही टेलर को ये बात बना देनी होगी कि आप लहंगे में डोरी की बजाय बेल्ट लगाना चाहती हैं। जिससे वो कमर पर डोरी डालने वाला हिस्सा थोड़ा चौड़ा बनाएं। बस इस हिस्से में डोरी डालने की बजाय आप किसी भी ब्राउन कलर की या लहंगे के कलर से मैच कर करती बेल्ट को डालें। ध्यान रहे कि बेल्ट ना ज्यादा चौड़ी हो और ना ही ज्यादा पतली। जिससे इसे लगाना आसान हो। बस बेल्ट को बंद कर इसके बचे वाले हिस्से को लहंगे के अंदर ही डाल दें। साइड पर दिख रहे थोड़े से बेल्ट वाले हिस्से को छिपाने के लिए आप लटकन हैवी सा लगवा लें। साथ ही चेन जरूर लगवाएं। इस तरह से आप भी लहंगे में बेल्ट लगाकर पहन सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन