साड़ी को इस तरह से बांधेगी तो दिखेगी पतली कमर, सीख लें आसान तरीका easy hack to drape saree with side pleats to showing slim waist, फैशन - Hindustan
More

साड़ी को इस तरह से बांधेगी तो दिखेगी पतली कमर, सीख लें आसान तरीका

Hack to drap saree for slim waist: ऑर्गेंजा, टिश्यू जैसी साड़ियों को पहनते वक्त कमर पर बल्ज इकट्ठा हो जाता है और कमर फैली दिखती है। तो इस हैक के साथ ड्रैप करें साड़ी। वेस्ट स्लिम नजर आएगी।  

Wed, 4 Feb 2026 09:04 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
साड़ी को इस तरह से बांधेगी तो दिखेगी पतली कमर, सीख लें आसान तरीका

साड़ी बांधना एक कला है। 5 मीटर लंबे कपड़े को करीने से सजा कर पहनने पर आप सबसे खूबसूरत नजर आ सकती है। बस शर्त ये है कि इसे बांधने का सलीका पता होना चाहिए। सेलिब्रेडी साड़ी ड्रैपर डॉली जैन बताती हैं कि साड़ी पहनते समय जितनी कम पिन होगी साड़ी की खूबसूरती उतनी ज्यादा निखर कर आएगी। काफी सारी महिलाएं कमर पर साड़ी बांधती तो हैं लेकिन साइड से वो नीट एंड क्लीन प्लीट्स नहीं बन पाती। और इस प्लीट्स को बनाने के लिए ढेर सारी पिन लगाने से साड़ियां खराब हो जाती है। ऐसे में ये बगैर पिन लगाए कमर की प्लीट्स को नीट एंड क्लीन बनाने का ट्रिक जरूर सीख लें। जिसकी मदद से मिनटों में आपकी साड़ी ऐसी बंधेगी कि बस आपकी पतली कमर ही हाइलाइट होगी।

स्लिम वेस्ट दिखाने के लिए साड़ी को बांधने का तरीका

कई बार साड़ी बांधने के बाद कमर के पास वो फूली सी दिखती है। जिसकी वजह से कमर एक्स्ट्रा मोटी नजर आने लगती है। साइड की इन प्लीट्स को बनाने के लिए पिन भी लगा सकते हैं। ऐसे में बस ये ईजी हैक आपके काम आ सकता है। जिसकी मदद से ऑर्गेंजा और टिश्यू जैसी साड़ियां जो फूली रहती है और कांजीवरम, बनारसी जैसी हैवी साड़ियां भी बिल्कुल सलीके से ड्रैप होंगी और कमर पर नीट प्लीट्स बनकर तैयार होंगी। बस इन स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले प्लीट्स बनाने के लिए साड़ी को हाथ में लें। अब लेफ्ट साइड जिधर प्लीट्स होंगी उधर की तरफ प्लीट्स को मेजर कर साड़ी में एक गांठ लगाकर छोड़ दें।
  • अब प्लीट्स बनाएं और उन्हें पेटीकोट में टक करके पिन से फिक्स कर लें।
  • अब जो गांठ वाला हिस्सा है उसे प्लीट्स के नीचे दूसरे साइड की तरफ खींच कर पेटीकोट में टक कर दें।
  • ऐसा करने से साइड में नीट लुक बन जाएगा। बस इसे थोड़ा सा फिक्स कर प्लीट्स को मेंटेन कर सकती हैं।
  • साड़ी को इस तरह ड्रैप करने से वेस्ट पर बल्ज नहीं क्रिएट होता है और कमर पतली नजर आती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।