कपड़े से मैच करती चूड़ियों का फैशन हुआ पुराना, साड़ी-लहंगे के साथ ऐसे चुनें सही कलर fashion tips trendy ideas to match bangles with saree suit or indian outfit, फैशन - Hindustan
More

कपड़े से मैच करती चूड़ियों का फैशन हुआ पुराना, साड़ी-लहंगे के साथ ऐसे चुनें सही कलर

How to match bangles with Indian Outfit: सूट हो या फिर साड़ी जब तक इंडियन वियर के साथ हाथों में चूड़ी ना हो तो लुक अधूरा सा लगता है। लेकिन अब कुर्ता या साड़ी के साथ इन रंगों की चूड़ियों को मैच करके पहनें।

Thu, 5 Feb 2026 12:33 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
कपड़े से मैच करती चूड़ियों का फैशन हुआ पुराना, साड़ी-लहंगे के साथ ऐसे चुनें सही कलर

साड़ी, कुर्ता या फिर लहंगा जैसे ट्रेडिशन इंडियन वियर के साथ हाथों में चूड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। बगैर चूड़ी के भी जैसे महिला की सुंदरता और शृंगार अधूरा सा लगता है। लेकिन अगर आप अभी भी वहीं कपड़े से मैच करती चूड़ियों को पहनकर तैयार हो जाती हैं। तो आज से ही बंद कर दें। जान लें कौन से रंग की साड़ी या कुर्ते के साथ कौन से रंग की चूड़ी जचेंगी। इमेज कोच साक्षी ने वीडियो शेयर कर डिटेल में समझाया है कि कौन से कलर के आउटफिट या इंडियन वियर के साथ कौन से रंग की चूड़ियों को पहनें जिससे ट्रेंडी लुक मिले। जान लें कौन से रंग की चूड़ियों को करें मैच

नीले रंग के कुर्ते या साड़ी के साथ

अगर आपका आउटफिट नीले रंग का है। जैसे नीला कुर्ता, साड़ी या फिर लहंगा तो ऐसे कपड़े के साथ ऑरेंज या फिर गोल्डन कलर की चूड़ियों को मैच करके पहनें। ये आपके नीले रंग के कुर्ते में चार चांद लगा देगी।

पीला रंग का कुर्ता

अगर आउटफिट पीले रंग का है तो इसके साथ पर्पल या मरून शेड की चूड़ियों को मैच करें। इससे पीले रंग का कपड़ा खिलकर रंग बिखेरेगा।

ब्लैक या व्हाइट कुर्ता या साड़ी के साथ

अगर आप ब्लैक या व्हाइट कलर के एथिनिक वियर जैसे कुर्ता या साड़ी को पहन रही हैं तो परफेक्ट वाइब्स के लिए मल्टी कलर की चूड़ियों को पहनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जींस-शर्ट के साथ क्रॉप स्वेटर! पहनते समय ना दोहराएं ये गलतियां

रेड कलर के आउटफिट के साथ कौन से रंग की चूड़ी पहनें

अगर आपकी साड़ी, सूट या लहंगा लाल रंग का है तो मैचिंग चूड़ियां पहनने की बजाय एमरॉल्ड ग्रीन या फिर ऑफ व्हाइट कलर की चूड़ियों को मैच करें।

ग्रीन आउटफिट के साथ चूड़ियों का कलर

अगर आउटफिट ग्रीन कलर का है तो ऐसी चूड़ियों के साथ हॉट पिंक, या वर्क के अकॉर्डिंग गोल्डन या सिल्वर कलर की पहनें। इससे आपको रीगल लुक मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।