सर्दियों में पूरे लुक की धज्जियां उड़ा देंगी ये 3 जैकेट, कहीं अभी भी तो नहीं पहन रहीं आप? Stop Buying These 3 Jackets in Winter Stylists Say They Ruin Your Look, फैशन - Hindustan
More

सर्दियों में पूरे लुक की धज्जियां उड़ा देंगी ये 3 जैकेट, कहीं अभी भी तो नहीं पहन रहीं आप?

Winter Styling Tips: पर्सनल स्टाइलिस्ट आशी वर्मा कहती हैं कि अगर विंटर्स की शॉपिंग के लिए निकली हैं, तो भूलकर भी ये तीन तरह की जैकेट ना खरीदें। ये आउट ऑफ फैशन भी हो गई हैं और लगभग हर बॉडी टाइप पर खराब ही लगती हैं।

Thu, 4 Dec 2025 03:12 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में पूरे लुक की धज्जियां उड़ा देंगी ये 3 जैकेट, कहीं अभी भी तो नहीं पहन रहीं आप?

सर्दियों में स्टाइलिश दिखना थोड़ा चैलेंजिंग जरूर होता है लेकिन सही आउटफिट सिलेक्शन से आप विंटर्स में भी अपने स्टाइल का सिक्का जमा सकती हैं। आमतौर पर गर्ल्स वेस्टर्न वियर के साथ जैकेट्स पेयर करती हैं, जो स्टाइलिश भी लगती हैं। लेकिन अगर आप सही जैकेट ना चुनें, तो पूरा लुक आउटडेटेड लग सकता है। ये महंगी भी मिलती हैं, तो जरूरी है कि एक बार ही सही जैकेट स्टाइल चुन लिया जाए। इमेज कोच और पर्सनल स्टाइलिस्ट आशी वर्मा कहती हैं कि अगर विंटर्स की शॉपिंग के लिए निकली हैं, तो भूलकर भी ये तीन तरह की जैकेट ना खरीदें। ये आउट ऑफ फैशन भी हो गई हैं और लगभग हर बॉडी टाइप पर खराब ही लगती हैं। तो आइए जानते हैं कैसी जैकेट्स आपको अवॉइड करनी हैं।

शेरपा लाइन्ड डेनिम जैकेट अवॉइड करें

पर्सनल स्टाइलिस्ट आशी कहती हैं कि इस विंटर सीजन आपको शेरपा लाइन्ड डेनिम जैकेट अवॉइड करनी चाहिए। ये ज्यादातर बॉडी शेप पर खराब लगती हैं और इन्हें स्टाइल करना भी मुश्किल होता है। साथ ही ये काफी ओल्ड फैशन लुक भी देती हैं।

क्रॉप्ड पफर जैकेट

क्रॉप्ड पफर जैकेट काफी ट्रेंड में हैं लेकिन ज्यादातर बॉडी टाइप्स पर ये अच्छी नहीं लगती हैं। ज्यादातर आउटफिट्स के साथ इन्हें स्टाइल करना भी मुश्किल होता है। ये आपको बहुत ही कॉमन और आउट ऑफ फैशन लुक दे सकती हैं, इसलिए इन्हें अवॉइड करना ही बेहतर रहेगा।

नी-लेंथ कोट

इमेज कोच के मुताबिक आपको नी-लेंथ कोट भी अवॉइड ही करने चाहिए। ये देखने में हमेशा इनकंप्लीट लगते हैं और ओवरऑल लुक भी अच्छा नहीं आता।

फिर क्या लेना बेस्ट रहेगा?

आशी कहती हैं कि विंटर शॉपिंग के वक्त आप कुछ सदाबहार और ट्रेंडी ऑप्शन पिक कर सकती हैं, जो हर बॉडी टाइप पर अच्छे लगते हैं। उदाहरण के लिए आप लेदर जैकेट, ओवर साइज वी नेक स्वेटर, मिड लैंथ कोट या जंपर्स में इन्वेस्ट कर सकती हैं। इन्हें अलग-अलग तरह से स्टाइल करना भी आसान होता है और ये देखने में भी काफी ट्रेंडी लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादियों में ट्रेंड कर रहे हैं ये शेड और आउटफिट, स्टाइलिश दिखना है तो नोट कर लें
ये भी पढ़ें:लहंगे में नहीं दिखेंगी चबी, प्लस साइज ब्राइड्स नोट कर लें स्टाइलिंग टिप्स!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।