लहंगे में नहीं दिखेंगी ज्यादा चबी, प्लस साइज ब्राइड्स नोट कर लें ये 7 स्टाइलिंग टिप्स! Best Lehenga Hacks for Plus Size Brides Fashion Expert Shares Smart Styling Tips, फैशन - Hindustan
More

लहंगे में नहीं दिखेंगी ज्यादा चबी, प्लस साइज ब्राइड्स नोट कर लें ये 7 स्टाइलिंग टिप्स!

Lehenga Hacks: लहंगा ऐसा आउटफिट है, जिसमें बॉडी थोड़ी सी ज्यादा हेवी लगने लगती है। टेंशन वाली बात कुछ नहीं है, बस थोड़ी सी बातें ध्यान रखेंगी तो अपने वेडिंग डे पर कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश नजर आएंगी।

Fri, 28 Nov 2025 01:13 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
लहंगे में नहीं दिखेंगी ज्यादा चबी, प्लस साइज ब्राइड्स नोट कर लें ये 7 स्टाइलिंग टिप्स!

अगर आप भी इस शादी सीजन ब्राइड बनने वाली हैं, तो जाहिर है आपने भी अपने स्पेशल डे के लिए लुक फाइनल कर लिया होगा। लहंगे की शॉपिंग भी शुरू कर दी होगी, लेकिन कैसा लहंगा लें ये बहुत कन्फ्यूजिंग रहता है। खासतौर से प्लस साइज ब्राइड्स का अक्सर सवाल रहता है कि उनपर कैसा लहंगा अच्छा लगेगा। दरअसल लहंगा ऐसा आउटफिट है, जिसमें बॉडी थोड़ी सी ज्यादा हेवी लगने लगती है। ऐसे में कर्वी बॉडी पर लहंगा और भी ज्यादा हेवी लुक दे सकता है। टेंशन वाली बात कुछ नहीं है, बस थोड़ी सी बातें ध्यान रखेंगी तो अपने वेडिंग डे पर कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश नजर आएंगी। फैशन एक्सपर्ट संस्कार चड्ढा ने कुछ ऐसे ही लहंगा हैक शेयर किए हैं, जो आपको फटाफट नोट कर लेने चाहिए।

लहंगा चुनते वक्त ये बातें ध्यान रखें

  • अगर आप प्लस साइज ब्राइड हैं, तो हमेशा हाई वेस्ट वाला लहंगा चुनें।ये आपकी बेली और लोअर बॉडी के फैट को हाइलाइट नहीं होने देता है।
  • ध्यान रखें कि लहंगे की कलियां आपकी वेस्ट यानी कमर के साइज के हिसाब से होनी चाहिए। कम से कम 24 कलियों वाला लहंगा तो जरूर लें। अगर आपको और ज्यादा घेर पसंद है, तो ज्यादा कलियों वाला लहंगा ले सकती हैं, ये काफी रॉयल लुक देगा।
  • लहंगे पर ऐसी एंब्रॉयडरी हो, जो एक वर्टिकल इल्यूजन क्रिएट करे,इससे आप लंबी और स्लिम दिखेंगी। आप वर्टिकल पैटर्न में एंब्रॉयडरी चुन सकती हैं। इसके अलावा स्मॉल प्रिंट्स आप पर ज्यादा बेहतर लगेंगे।
  • आप बॉडी पर जो दुपट्टा ड्रेप करने वाली हैं, वो सॉफ्ट फैब्रिक का होना चाहिए। आप ऑर्गेंजा, जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक में दुपट्टा ले सकती हैं। कुल मिलाकर ये ज्यादा हेवी नहीं होना चाहिए।
  • दुपट्टा ड्रेप कराते हुए ज्यादा फ्री फ्लो स्टाइल्स अवॉइड करें। इनकी जगह प्लीटेड और प्रॉपर पिन अप वाले स्टाइल ट्राई करें, इससे काफी स्ट्रक्चर्ड लुक मिलेगा।
  • ब्लाउज के लिए डीप और ब्रॉड नेकलाइन बेहतर रहेंगी। आप प्लांजिंग वी नेक, कॉर्सेट डिजाइन, स्वीटहार्ट नेकलाइन बनवा सकती हैं। दरअसल आपकी ज्वैलरी और नेकलाइन के बीच ठीक-ठाक स्पेस होना चाहिए, ताकि लुक बैलेंस लगे।
  • गले से चिपके हुए नेकलेस अवॉइड करें। इनकी जगह आप लेयर्ड और मिड लेंथ नेक पीस ट्राई कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाल ब्राइडल लहंगे की जगह पहन सकती हैं ये अलग हटके शेड्स
ये भी पढ़ें:ब्राइडल ब्लाउज के लिए ट्रेंड में हैं हैवी लटकन, लुक को करेंगे ग्लैमराइज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।