2025 की शादियों में ट्रेंड कर रहे हैं ये शेड्स और आउटफिट, स्टाइलिश दिखना है तो नोट कर लें From Pastels to Column Skirts Image Consultant Reveals Everything Trending in 2025 Weddings, फैशन - Hindustan
More

2025 की शादियों में ट्रेंड कर रहे हैं ये शेड्स और आउटफिट, स्टाइलिश दिखना है तो नोट कर लें

वेडिंग ट्रेंड्स हर सीजन चेंज होते रहते हैं। कभी किसी खास तरह के रंग और आउटफिट ट्रेंड कर रहे होते हैं, तो कभी किसी दूसरी तरह के।आइए इमेज कंसल्टेंट से जानते हैं कि इस साल यानी 2025 में क्या ट्रेंड कर रहा है।

Tue, 2 Dec 2025 12:02 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
2025 की शादियों में ट्रेंड कर रहे हैं ये शेड्स और आउटफिट, स्टाइलिश दिखना है तो नोट कर लें

वेडिंग सीजन में हर कोई अपना बेस्ट दिखना चाहता है। भले आप ब्राइड हों या ब्राइड की सिस्टर या फ्रेंड, शादी के फंक्शन में सबसे स्टाइलिश दिखना आपकी भी चेक लिस्ट में होगा। अब ये तो आप जानती होंगी कि वेडिंग ट्रेंड्स हर सीजन चेंज होते रहते हैं। कभी किसी खास तरह के रंग और आउटफिट ट्रेंड कर रहे होते हैं, तो कभी किसी दूसरी तरह के। अब सवाल है कि इस साल यानी 2025 वाले वेडिंग सीजन में क्या ट्रेंड कर रहा है। अगर आप नहीं जानती हैं, तो यकीन मानिए काफी कुछ मिस आउट कर देंगी। हो सकता है कोई आउटडेटेड सा आउटफिट ले आएं, जो आपके पूरे लुक को खराब कर दें। तो चलिए फटाफट इस साल के वेडिंग ट्रेंड्स के बारे में जानते हैं।

ट्रेंड कर रहे हैं मैटेलिक शेड्स

इमेज कंसल्टेंट स्वाति एक पोस्ट के जरिए बताती हैं कि इस वेडिंग सीजन मैटेलिक शेड्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं। गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जैसी शेड्स आपको एकदम अलग हटकर रिच और स्टाइलिश लुक देती हैं। इसके अलावा आइवरी कलर भी काफी इन है। ये हर स्किन टोन पर बेहद सुंदर लगता है। साथ ही ब्लश पिंक, बटर येलो जैसे सॉफ्ट पेस्टल कलर भी इस वेडिंग सीजन काफी ट्रेंड में हैं।

टिप - अगर आप वॉर्म अंडरटोन वाली हैं, तो कूल पेस्टल शेड्स एकदम अवॉइड करें। ये आपको वॉश आउट कर सकते हैं।

फ्लेयर्ड लहंगा हो गए हैं आउट ऑफ फैशन

इस वेडिंग सीजन फ्लेयर्ड लहंगा अवॉइड कर सकती हैं, ये काफी हेवी और थोड़ा आउटडेटेड लग सकते हैं। इनकी जगह ए लाइन और फिशटेल लहंगा काफी इन हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि इन डिजाइंस की सबसे अच्छी बात है कि ये आपको लंबा और पतला दोनों दिखाते हैं।

स्लीक कॉलम स्कर्ट भी है ट्रेंडी

स्लीक कॉलम स्कर्ट भी इस वेडिंग सीजन काफी ट्रेंड में हैं। ये सभी बॉडी टाइप पर सूट होती है और काफी स्लिम एंड टॉल लुक देती है। शादी में अलग हटकर दिखना चाहती हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

स्टाइलिश लुक देंगी ड्रेप्ड साड़ी

अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन में साड़ी वियर करने की सोच रही हैं, तो ड्रेप्ड साड़ी एकदम परफेक्ट रहेंगी। इमेज कंसल्टेंट कहती हैं कि ये आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती हैं। पहनने में भी आसान होती हैं और ओवरऑल लुक भी काफी अच्छा आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लहंगे में नहीं दिखेंगी चबी, प्लस साइज ब्राइड्स नोट कर लें स्टाइलिंग टिप्स!
ये भी पढ़ें:साड़ी का लुक बिगाड़ सकती है ये 1 गलती, ब्राइडल स्टाइलिस्ट ने बताया कैसे बचें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।