₹100 में बनाकर रख लें रीठा-आंवला-शिकाकाई का शैंपू, पूरे 1 साल तक नहीं होगा खराब! DIY Herbal Shampoo for Hair Fall: Make Reetha, Amla Shikakai Shampoo at Home Easily, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

₹100 में बनाकर रख लें रीठा-आंवला-शिकाकाई का शैंपू, पूरे 1 साल तक नहीं होगा खराब!

Hair Care Tips: रीठा, आंवला और शिकाकाई से बना देसी शैंपू, आपके बालों की कायापलट कर सकता है। लोगों की शिकायत होती है कि इसे इस्तेमाल करने में बड़ा झंझट होता है।तो चलिए आज इसे बनाने का सही तरीका जानते हैं, जिससे बिल्कुल परफेक्ट मार्केट जैसा शैंपू बनकर तैयार होगा।

Mon, 20 April 2026 09:41 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
₹100 में बनाकर रख लें रीठा-आंवला-शिकाकाई का शैंपू, पूरे 1 साल तक नहीं होगा खराब!

बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या हो गई है। इसके लिए मार्केट में एंटी हेयरफॉल शैंपू भी खूब आते हैं, लेकिन आप जानते ही हैं कि ये असल में कितने इफेक्टिव होते हैं। इनमें दुनियाभर के केमिकल्स मिले होते हैं, जिससे फायदा काम बालों को डैमेज ज्यादा होता है। ऐसे में क्यों ना अपने दादी-नानी वाले नेचुरल शैंपू की और लौटा जाए? जी हां, वही रीठा, आंवला और शिकाकाई से बना देसी शैंपू, जो आपके बालों की कायापलट कर सकता है। लोगों की शिकायत होती है कि इसे इस्तेमाल करने में बड़ा झंझट होता है, पहले भिगोकर रखो, फिर पीसो, फिर घंटों लगाकर रखो। फिर कई बार इसमें नॉर्मल शैंपू जैसे झाग भी आते हैं। यही वजह है कि लोग इस्तेमाल करने से बचते हैं। तो चलिए आज रीठा, आंवला, शिकाकाई शैंपू बनाने का सही तरीका जानते हैं, जिससे बिल्कुल परफेक्ट मार्केट जैसा शैंपू बनकर तैयार होगा।

एंटी हेयरफॉल शैंपू बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

DIY एंटी-हेयरफॉल शैंपू बनाने के लिए आपको रीठा, आंवला और शिकाकाई की जरूरत तो होगी ही, लेकिन साथ में कुछ चीजें और भी मिला लेंगे तो काफी असरदार शैंपू बनकर तैयार होगा। इसके लिए आप भृंगराज, मेथीदाना, अलसी के बीज, सूखे गुड़हल के फूल, करी पत्ता और मार्शमैलो रूट भी मिला सकते हैं। ये सभी बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। हालांकि इनमें से जो ना हो आप उसे स्किप भी कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी? सीख लें सही तरीका

किस चीज की मात्रा क्या रखें: शैंपू बनाने के लिए सही मात्रा में सभी इंग्रीडिएंट्स को मिलाना जरूरी है, इसलिए नोट कर लें। रीठा (200 ग्राम), आंवला (100 ग्राम), शिकाकाई (100 ग्राम), भृंगराज (100 ग्राम), मेथी दाना (100ग्राम), अलसी के बीज (100 ग्राम) और बाकी सभी चीजों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिला दें। ध्यान रखें सारी सामग्री साफ और शुद्ध होनी चाहिए।

सिंपल तरीके से सीखें शैंपू कैसे बनाना है

शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले सारी जड़ी-बूटियों को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। इन्हें लगभग डेढ़ लीटर पानी में भिगोकर 10-12 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें। अगले दिन इन्हें हाथों से अच्छी तरह मसलें, ताकि सभी जड़ी-बूटियों के गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाएं। अब इसे गैस पर चढ़ाएं और धीमी आंच पर करीब 40 मिनट के लिए पकने दें। ध्यान रखें आपको जड़ी बूटियों को जलाना नहीं है। अब एक कपड़े की मदद से इसे छान लें और किसी जार में स्टोर कर के रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1000 रुपए की नेल आर्ट फ्री में बनाएं! देखें 7 डिजाइन जो घर पर बना सकती हैं आप

कितने दिनों तक चलेगा ये शैंपू?

जड़ी-बूटियों की इतनी मात्रा से काफी सारा शैंपू बनकर तैयार होता है। इसमें से आपको जितना यूज करना है, उतना बाथरूम में रखें। बाकी शैंपू को फ्रिज में स्टोर कर दें। ये सालों-साल खराब नहीं होगा। इसमें झाग भी अच्छे बनते हैं, बिल्कुल नॉर्मल शैंपू की तरह आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। भिगोकर रखने या पीसने का कोई झंझट नहीं होगा।

(Image Credit- Pinterest, Instagram)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेस पर चाहिए दूध सा निखार? सिर्फ 2 चीजों से बनाएं ये कोरियन राइस फेसवॉश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।