Summer Special 7 Latest sleeve Designs Suit Ki Baaju ke fancy designs Images सूट सिलवाने से पहले देख लें बाजू के 7 फैंसी डिजाइन, आजकल खूब ट्रेंड में हैं ये पैटर्न !
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूट सिलवाने से पहले देख लें बाजू के 7 फैंसी डिजाइन, आजकल खूब ट्रेंड में हैं ये पैटर्न !

सूट सिलवाने से पहले देख लें बाजू के 7 फैंसी डिजाइन, आजकल खूब ट्रेंड में हैं ये पैटर्न !

Suit Sleeves Designs: गर्मियों के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो बेसिक स्लीव्स की जगह ये फैंसी डिजाइन ट्राई करें। हर एक पैटर्न ना सिर्फ कंफर्टेबल है, बल्कि देखने में भी इतना स्टाइलिश है कि आपके सूट की तारीफ हर कोई करेगा।

Anmol ChauhanWed, 22 April 2026 05:05 PM
1/8

सूट की स्लीव्स के फैंसी डिजाइन

गर्मियों में डेली वियर के लिए ज्यादातर महिलाएं सूट पहनना प्रिफर करती हैं क्योंकि सूट स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी कंफर्टेबल भी रहते हैं। इन दिनों सबसे बेस्ट तो यही रहता है कि आप कॉटन का फैब्रिक ले कर अपने हिसाब से आरामदायक सूट स्टिच करा लें। ये ज्यादा बेसिक ना लगे, इसके लिए आप स्टाइलिश सी स्लीव्स बनवा सकती हैं। गर्मियों के लिए तो काफी फैंसी डिजाइन हैं, जो आपके सिंपल सूट को डिजाइनर लुक देंगे और आपके कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखेंगे। आइए ऐसी ही कुछ लेटेस्ट डिजाइन देख लेते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

स्टाइलिश कट वर्क स्लीव्स

फैंसी कट वर्क वाली ये स्लीव्स भी काफी डिजाइनर लुक देंगी। गर्मियों के लिए आप हल्के कॉटन के प्रिंटेड कपड़े ले कर ऐसे कुर्ते स्टिच करा सकती हैं। साथ में मैचिंग बटन भी लगवा लेंगी तो पूरा लुक काफी क्लासी और पॉलिश्ड लगेगा।

3/8

डोरी वाली स्टाइलिश स्लीव्स सिलवाएं

सूट को थोड़ा मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो ये डोरी वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। समर्स के लिए ये एकदम परफेक्ट रहेगा। सिंपल कॉटन फैब्रिक ले कर डेली वियर सूट बनवा रही हैं, तो स्टाइलिश टच के लिए ऐसी स्लीव्स परफेक्ट रहेंगी।

4/8

डिजाइनर लुक देंगी ये स्लीव्स

थोड़ा अलग हटकर डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये वाली स्लीव्स भी ट्राई कर सकती हैं। इनमें भी काफी फैंसी कट वर्क किया गया है, जो आपकी सिंपल सी स्लीव्स को काफी एलिगेंट लुक देगा। इसमें आपको गर्मी भी बिल्कुल नहीं लगने वाली और आपका स्टाइल भी बरकरार रहेगा।

5/8

पफ स्लीव्स में बनवाएं ये फैंसी डिजाइन

अगर आपको पफ स्लीव्स काफी पसंद आती हैं, तो ये वाला डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये काफी कंफर्टेबल होती हैं और स्टाइलिश भी लगती हैं। डेली वियर के लिए सूट बनवा रही हों या फिर किसी खास मौके के लिए, ये स्लीव्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।

6/8

स्टाइलिश स्लिट वर्क वाली स्लीव्स

सूट की स्लीव्स के बेसिक डिजाइन ट्राई करने की जगह इस बार ये वाला पैटर्न स्टिच कराएं। फ्रंट से स्लिट वर्क वाला ये डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। ये स्लीव्स खासतौर से शिफॉन, जॉर्जेट जैसे फ्लोई फैब्रिक के साथ काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं।

7/8

स्लीव्स पर कराएं स्कैलप कट वर्क

अगर आप सिंपल और एलिगेंट सा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये कुछ इस तरह से स्लीव्स के बॉर्डर पर स्कैलप कट वर्क करा सकती हैं। काफी पॉलिश्ड और क्लीन लुक आता है। ये काफी लूज भी होती है, जो समर्स के लिए एकदम परफेक्ट है।

8/8

फैंसी लगेंगी ये वाली स्लीव्स

सूट को थोड़ा मॉडर्न और क्यूट लुक देना है तो ये वाली स्लीव्स परफेक्ट रहेंगी। प्रिंटेड फैब्रिक ले कर इस तरह की स्लीव्स बनवा लेंगी तो काफी डिजाइनर सा लुक आएगा। इसमें डोरी भी अटैच हैं, जो देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं।