दुल्हन बनने वाली हैं तो इन 5 तरह की ज्वैलरी पर करें खर्च, ब्राइडल लुक दिखेगा ट्रेंडी shop 5 trendy jewellery to elevate bridal look in wedding, फैशन - Hindustan
More

दुल्हन बनने वाली हैं तो इन 5 तरह की ज्वैलरी पर करें खर्च, ब्राइडल लुक दिखेगा ट्रेंडी

Top 5 Jewelry Set To Enhance Bridal Look:  शादी का जोड़ा खरीदने वाली हैं तो अपने ब्राइडल लुक को ट्रेंडी और क्लासी बनाने के लिए इन 5 तरह की ज्वैलरी को अपने ब्राइडल लुक में जरूर शामिल करें। तभी शादी वाले दिन दिखेंगी स्पेशल।

Sun, 8 March 2026 01:15 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दुल्हन बनने वाली हैं तो इन 5 तरह की ज्वैलरी पर करें खर्च, ब्राइडल लुक दिखेगा ट्रेंडी

ब्राइड बनने वाली हैं और अपनी वेडिंग ज्वैलरी की शॉपिंग प्लान कर रही। तो पहले समझ लें किस तरह की ज्वैलरी इन दिनों ट्रेंड में हैं और आपके सिंपल लुक को खास बनाने में मदद करेगी। ये 5 तरह की ज्वैलरी को अपने लहंगे के साथ मैच करवाएं। पिक्चर परफेक्ट लुक के लिए लहंगे के साथ ही ज्वैलरी पर भी पूरा फोकस करें। अगर आप यूं ही या फिर लहंगे के साथ फिट ना बैठने वाली ज्वैलरी खरीद लेंगी तो सारा लुक खराब दिखेगा और फोटोज भी खूबसूरत नजर नहीं आएंगी। तो शॉपिंग से पहले जान लें कौन सी 5 तरह की ज्वैलरी इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

जड़ाऊ और पोल्की विद गोल्डन टच

अब अगर दुल्हन के लिए ज्वैलरी खरीदनी हैं तो इन दिनों पोल्की और जड़ाऊ हार विद गोल्डन टच में ट्रेंड में हैं। ये किसी महारानी से कम लुक नहीं देंगे और आपके गोल्ड एंड रेड से रिलेटेड लहंगे या साड़ी के साथ पूरी तरह से फिट बैठेंगे। तो शॉपिंग के लिए जाएं तो इस तरह की ज्वैलरी को जरूर शॉप पर मांगकर देखें।

पर्ल लेयर्ड नेकलेस

वैसे तो पर्ल लेयर्ड नेकलेस क्लासिक और टाइमलेस होते हैं। लेकिन इन दिनों ट्रेंड में होने की वजह से मार्केट में काफी सारी वैराइटी पर्ल नेकलेस में मिल जाएगी। पर्ल चोकर नेकपीस के साथ ही लेयर वाली पर्ल नेकलेस दुल्हन वाले लुक में रीगल लुक क्रिएट करता है। तो अगर आप सिंपल और क्लासी अंदाज अपने ब्राइडल लुक में चाहती हैं तो पर्ल की लेयर्ड नेकलेस, ईयररिंग्स और मांगटीका को पहनकर रेडी हो सकती हैं। पर्ल के साथ गोल्डन, पोल्की की मैचिंग काफी खूबसूरत दिखती है।

कनौती या कानफूल ईयररिंग्स

इन दिनों ईयरचेन और सुंदर कानफूल वाली ईयररिंग्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ब्राइडल लुक को एलिवेट करना है तो इस तरह की ईयररिंग्स को जरूर अपने ब्राइडल लुक में शामिल करें। मेंहदी, रिसेप्शन या फिर शादी किसी भी लुक में ये ईयररिंग्स काफी ट्रेंडी दिखेंगे।

रानी हार विद स्टोंस

हैवी चोकर विद लेयर और ढेर सारे स्टोन के लटकन के साथ इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ब्राइडल लुक में आप इसे ऐड करेंगी तो काफी गॉर्जियस लुक मिलता है। सिंगल नेकपीस ही आपके पूरे लुक को खास बना देता है। इन दिनों एमरॉल्ड के साथ ही सी ग्रीन कलर के स्टोन काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं और ये आपके पेस्टल कलर के लहंगों के साथ स्टनिंग लुक देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारी-भरकम लहंगा पहनना होगा आसान, जान लें ये वायरल बेल्ट ट्रेंड
ये भी पढ़ें:मेंस! कुर्ता पायजामा में नहीं दिखता हीरो जैसा लुक तो ये गलती करना बंद करें

प्योर गोल्ड मैटेरियल

रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक तो जमकर वायरल हो रहा और फैंस इसे काफी प्यार भी कर रहे। तो नेक्स्ट वेडिंग सीजन आप गोल्ड ज्वैलरी के साथ एक्सपेरिमेंट कर ट्राई करें। आप चाहें तो प्योर गोल्ड ज्वैलरी को भी पहनकर रेडी हो सकती हैं। खासतौर पर रेड, ऑरेंज एंड यलो शेड के लहंगे के साथ गोल्ड ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत दिखेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।