मेंस! कुर्ता पायजामा में नहीं दिखता हीरो जैसा लुक तो ये गलती करना बंद करें men you need to learn how to style kurta pajama for stylish look, फैशन - Hindustan
More

मेंस! कुर्ता पायजामा में नहीं दिखता हीरो जैसा लुक तो ये गलती करना बंद करें

Men Fashion Tips: अगर आप एथनिक लुक को अवॉएड करते हैं। आपको लगता है कि कुर्ता पहनकर आप बहुत अजीब नजर आते हैं तो इन छोटे मगर काम के स्टाइल टिप्स को जरूर जान लें। जिससे किसी भी हाइट का होने के बाद भी कुर्ता पायजामा पहनकर हैंडसम नजर आएंगे।

Wed, 11 Feb 2026 09:28 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मेंस! कुर्ता पायजामा में नहीं दिखता हीरो जैसा लुक तो ये गलती करना बंद करें

शादी-विवाह या पूजा के मौके पर जेंट्स ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहनना पसंद करते हैं। लेकिन काफी सारे लोग कुर्ता-पायजामा को अवॉएड करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके ऊपर ट्रेडिशनल आउटफिट सूट नहीं करता। जबकि ऐसा नही हैं, दरअसल जब आप कुर्ता पायजामा पहनते वक्त इन गलतियों को दोहराते हैं तो आपका एथिनिक लुक पूरा खराब हो जाता है। जानें कौन सी गलतियां कुर्ता-पायजामा पहनने के साथ नहीं करनी चाहिए।

लंबाई के हिसाब से हो कुर्ते की लेंथ

कुर्ता पायजामा पहनते समय हाइट के हिसाब से कपड़े की लेंथ का ध्यान रखना भी जरूरी है। जैसे अगर आपकी हाइट कम है तो ज्यादा लंबे कुर्ते आपकी हाइट को छिपा देंगे। वहीं हाइट अगर ज्यादा है और कम लंबाई के कुर्ते पहन लेंगे तो वो दिखने में अजीब लगेंगे। इसलिए कुर्ते की लंबाई का खास ध्यान रखना जरूरी है। स्टाइल एक्सपर्ट हमेशा कुर्ते की लेंथ इस तरह रखने का सुझाव देते हैं। वहीं कुर्ते की लेंंथ के साथ पायजामा की डिजाइन भी मैटर करती है।

  • अगर आपकी हाइट पांच फिट 7 इंच से कम है तो अपने कुर्ते की लंबाई को घुटने से एक इंच ऊपर ही रखना चाहिए।
  • वहीं अगर लंबाई पांच फिट 7 इंच से ज्यादा और पांच फिट 10 इंच से कम है तो कुर्ते की लंबाई को बिल्कुल घुटने तक रखें।
  • और, पांच फिट 10 इंच से ज्यादा हाइट वालों को घुटने से एक इंच नीचे तक की लेंथ वाला कुर्ता पहनना चाहिए।

कुर्ते का लुक स्टाइलिश दिखेगा इन फुटवियर के साथ

जब भी कुर्ता पायजामा पहनें तो साथ में फुटवियर का भी पूरा ध्यान रखें। एथिनिक लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सही फुटवियर के साथ मैच करना जरूरी है। काफी सारे जेंट्स इन छोटी-छोटी चीजों को मिस कर देते हैं। जिसकी वजह से उनका लुक स्टाइलिश ना दिखकर अजीब नजर आने लगता है। कुर्ते के साथ स्पोर्ट्स शूज, लेदर शूज या कैजुअल शूज को हमेशा अवॉएड करें। उसके बजाय इस तरह के फुटवियर को ही पहनें। तभी आपका लुक परफेक्ट और बगैर ज्यादा एफर्ट लगाए स्टाइलिश दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जींस खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, तभी टिकाऊ और सही फिटिंग मिलेगी

कोल्हापुरी चप्पल

लेदर के सैंडल

लेदर के स्लीक डिजाइन वाले स्लीपर

या, जूती

कुर्ता के साथ राइट एक्सेसरीज

एथनिक लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट करना चाहते हैं तो साथ में स्पोर्ट वॉच की बजाय लेदर बेल्ट वाली या मेटल वाली क्लासिक वॉच को वियर करें। जब आप कुर्ते को इन तरीकों से पेयर करेंगे तो परफेक्ट स्टाइलिश लुक मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं साड़ी के कुछ यूनिवर्सल कलर, हर स्किन टोन की बढ़ा देते हैं सुंदरता

पायजामे की डिजाइन

कुर्ते के साथ पायजामे की डिजाइन भी सही होनी चाहिए। कम हाइट है तो वरुण धवन, सैफ अली खान के लुक्स को देखकर इंस्पायर हो सकते हैं। इस तरह से एथनिक वियर पहनेंगे तो हमेशा हैंडसम और डैशिंग लुक नजर आएगा और किसी भी पूजा-पाठ या शादी के मौके पर लोगों की नजर आप पर ही टिकी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्रा खरीदते वक्त गलत साइज खरीद लेती हैं तो ये हैक जान लें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।