लाल ब्राइडल लहंगे की जगह पहन सकती हैं ये अलग हटके शेड्स, जानें आजकल कौन से रंग कर रहे ट्रेंड!
Bridal Lehenga Trendy Colours: आजकल ज्यादातर ब्राइड्स कुछ अलग हटकर ट्राई करना पसंद करती हैं।अगर आप भी अपनी शादी पर लाल जोड़ा पहनने के बजाए कोई और रंग पहनना चाह रहीं हैं, तो ये कुछ शेड्स आप ट्राई कर सकती हैं।

किसी भी लड़की के लिए अपनी शादी का लहंगा बड़ा मायने रखता है। इसलिए वो पूरी रिसर्च के साथ जाती हैं, अपने लहंगे की शॉपिंग के लिए। दरअसल हर साल ब्राइडल लहंगे के ट्रेंड्स भी बदलते रहते हैं। कभी कोई खास डिजाइन ट्रेंड करता है, तो कभी कोई खास कलर। आजकल ज्यादातर ब्राइड्स कुछ अलग हटकर ट्राई करना पसंद करती हैं। इसलिए रेड लहंगे की जगह वो कुछ नई शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। अगर आप भी अपनी शादी पर लाल जोड़ा पहनने के बजाए कोई और रंग पहनना चाह रहीं हैं, तो ये कुछ शेड्स आप ट्राई कर सकती हैं।
मिंट ग्रीन कलर है ट्रेंडी ऑप्शन

अपने ब्राइडल लहंगे के लिए आप मिंट ग्रीन कलर पिक कर सकती हैं। ये शेड काफी ट्रेंडी है और बहुत ही प्यारा लुक देती है। अगर आपको मिनिमल ब्राइड वाला लुक पसंद है, तो ये कलर ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रहेगा।
पर्पल लहंगा देगा अलग हटके लुक

कुछ एकदम अलग हटके ट्राई करना है, तो पर्पल ब्राइडल लहंगा पिक कर सकती हैं। ये काफी रॉयल और एलिगेंट लुक देगा। आजकल पर्पल कलर काफी ट्रेंड में भी बना हुआ है। ऐसे में आपके ब्राइडल लुक के लिए ये परफेक्ट हो सकता है।
मैरीगोल्ड ऑरेंज शेड है ट्रेंडी

2025 के वेडिंग सीजन में मैरीगोल्ड ऑरेंज कलर काफी ट्रेंड में रहने वाला है। ऐसे में आप अपने ब्राइडल लहंगे के लिए भी ये ब्यूटीफुल वाइब्रेंट शेड पिक कर सकती हैं। ये कलर काफी फेस्टिव वाइब देता है, साथ ही इसमें कॉम्प्लेक्शन भी काफी ब्राइट और फ्रेश लगता है।
आइवरी कलर का लहंगा चुनें

रॉयल और क्लासी लुक के लिए आइवरी रंग का लहंगा भी परफेक्ट चॉइस है। इसके साथ गोल्डन का कॉम्बो बहुत ही एलिगेंट लगता है। अगर आप मिनिमल लुक चाहती हैं, तो ये शेड पिक कर सकती हैं। लगभग हर स्किन टोन पर ये काफी खूबसूरत लगता है।
पिंक लहंगा देगा ब्यूटीफुल लुक

ज्यादातर गर्ल्स को पिंक रंग बड़ा पसंद होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो पिंक रंग का सुंदर सा लहंगा पिक कर सकती हैं। पिंक के साथ गोल्डन का कॉम्बिनेशन और भी ज्यादा एलिगेंट और क्लासी लगता है। इसमें हर लड़की की रंगत और भी निखर कर आती है।
(All Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन