हल्दी नहीं! 2025 की ब्राइड्स चुन रही हैं पिंक उबटन ट्रेंड, एक्सपर्ट से सीख लें बनाने का तरीका 2025 Brides Are Ditching Yellow Haldi for This Pink Ubtan Trend skincare consultant shares Right way, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

हल्दी नहीं! 2025 की ब्राइड्स चुन रही हैं पिंक उबटन ट्रेंड, एक्सपर्ट से सीख लें बनाने का तरीका

2025 की ब्राइड्स ट्रेडिशनल पीली उबटन की जगह पिंक रोज उबटन चुन रहीं हैं। ये फोटोज में भी अच्छी लगती है और स्किन पर पीलापन भी नहीं आता। अगर आप भी होने वाली ब्राइड हैं, तो हल्दी की जगह ये पिंक उबटन ट्राई कर सकती हैं।

Thu, 30 Oct 2025 01:50 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हल्दी नहीं! 2025 की ब्राइड्स चुन रही हैं पिंक उबटन ट्रेंड, एक्सपर्ट से सीख लें बनाने का तरीका

हल्दी सेरेमनी शादी से जुड़ी एक बहुत इंपोर्टेंट रस्म है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के पारंपरिक उबटन बनाकर लगाई जाती है। ये उबटन आमतौर पर हल्दी, चंदन, बेसन आदि को मिलाकर बनाई जाती है। शादी के एक दिन पहले या उसी दिन उबटन लगाई जाए, तो चेहरे पर एक पीलापन रह जाता है, जो फोटोज में अच्छा नहीं लगता। इससे फेस पर कई बार रेडनेस भी हो जाती है और मेकअप भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में आजकल की ब्राइड्स एक नया ट्रेंड फॉलो कर रही हैं, जिसमें पीली उबटन की जगह पिंक उबटन इस्तेमाल हो रही है। स्किनकेयर कंसल्टेंट निपुण कपूर ने इस ट्रेंड के बारे में बताया है और साथ ही इस पिंक उबटन को बनाने का तरीका भी शेयर किया है। आइए जानते हैं।

पीली उबटन की जगह ब्राइड्स चुन रहीं पिंक उबटन

निपुण कपूर बताती हैं 2025 की ब्राइड्स ट्रेडिशनल पीली उबटन की जगह पिंक रोज उबटन चुन रहीं हैं। ये रॉयल लक्जरी उबटन फोटोज में भी अच्छी लगती है और स्किन पर पीलापन भी नहीं आता। ये उबटन नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनती है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाती है। अगर आप भी होने वाली ब्राइड हैं, तो हल्दी की जगह ये पिंक उबटन ट्राई कर सकती हैं।

पिंक उबटन बनाने का तरीका

पिंक ब्राइडल उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच ग्रीक योगर्ट, दो चम्मच गुलाब की पत्तियां का पाउडर साथ में मिक्स करें। अब इसमें एक चम्मच दूध, एक चम्मच गुलाबजल मिक्स करें। साथ ही एक चम्मच प्योर ऑर्गेनिक शहद मिलाएं। इस उबटन को चेहरे पर 10 से 12 मिनट के लिए चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं, फिर गीले कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।

ब्राइडल उबटन लगाने के फायदे

निपुण बताती हैं कि ये उबटन नॉर्मल से ड्राई स्किन वाली ब्राइड्स के लिए फायदेमंद है। योगर्ट लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है, जो स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करती है। रोज पाउडर स्किन को ब्राइट, ग्लोइंग बनाने में मदद करता है और स्किन टोन को इवेन आउट करता है। वहीं शहद स्किन में मॉइश्चर को लॉक करता है और ग्लोइंग स्किन देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।