इमेज कोच बता रहीं लहंगे में पतला दिखने के टिप्स, पहनने से पहले जरूर ध्यान रखें!
अगर आप थोड़ी चबी हैं, तो लहंगे में आपका वेट और भी ज्यादा लग सकता है। लेकिन इस वजह से लहंगा पहनना अवॉइड करने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ स्टाइलिंग टिप्स फॉलो करने की नीड है।

वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है और इन दिनों जो आउटफिट सबसे ज्यादा ट्रेंड करता है, वो है लहंगा। किसी खास की शादी हो या आप खुद ब्राइड हों, लहंगा वियर करना तो बनता है। लेकिन लहंगे में शरीर थोड़ा सा और हेवी लगता है, खासतौर से पेट का हिस्सा। ऐसे में अगर आप थोड़ी चबी हैं, तो लहंगे में आपका वेट और भी ज्यादा लग सकता है। लेकिन इस वजह से लहंगा पहनना अवॉइड करने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ स्टाइलिंग टिप्स फॉलो करने की नीड है। इमेज कोच स्वाति झा एक वीडियो पोस्ट के जरिए बताती हैं कि कुछ छोटी-छोटी टिप्स का ध्यान रखेंगी, तो लहंगे में एकदम स्लिम लुक आएगा। आइए जानते हैं।
क्लोज नेकलाइन की जगह ओपन नेकलाइन चुनें
स्वाति बताती हैं कि लहंगे के लिए ब्लाउज स्टिच कराते समय हमेशा ओपन नेकलाइन चुनें, जैसे स्वीहार्ट नेकलाइन, डायमंड या स्क्वेयर शेप नेकलाइन। क्लोज नेकलाइन आपकी उपर बॉडी को हेवी दिखा सकती है। वहीं कोशिश करें स्लीव्स हमेशा फुल रखें, इससे आर्म ज्यादा हेवी नहीं लगती हैं और ओवरऑल लुक बैलेंस आता है।
हेवी और थिक फैब्रिक अवॉइड करें
लहंगा लेते समय उसका फैब्रिक भी ध्यान से चुनें। एक्सपर्ट कहती हैं कि हेवी और थिक फैब्रिक जैसे वेलवेट एकदम अवॉइड करें। साथ ही ज्यादा स्टिफ यानी कड़क फैब्रिक को भी अवॉइड करें। इसकी जगह आप सॉफ्ट फैब्रिक जैसे जॉर्जेट, क्रेप और शिफॉन के लहंगे में इन्वेस्ट कर सकती हैं।
हमेशा ए लाइन लहंगा लें
स्वाति कहती हैं कि हमेशा ए लाइन वाला लहंगा ही वियर करें, ये आपको ज्यादा टॉल और स्लिम लुक देता है। साथ ही, घेरदार लुक के लिए कैन-कैन अवॉइड करें, इससे आपका लुक ज्यादा बल्की लग सकता है।
ज्यादा हेवी डिजाइन वियर ना करें
आपको ज्यादा ब्रॉड और बोल्ड डिजाइन वाले लहंगे वियर करने से भी बचना चाहिए। इससे लुक हेवी लग सकता है। इसकी जगह वर्टिकल डिजाइन चुनें, ये टॉल और स्लिम लुक का इल्यूजन क्रिएट करता है।
ऐसे स्टाइल करें लहंगा
लहंगे में स्लिमर लुक के लिए स्टाइलिंग में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। एक्सपर्ट कहती हैं कि आपको लहंगा हमेशा हाई वेस्ट पर ही पहनना चाहिए। साथ ही दुपट्टा भी वर्टिकल स्टाइल में ही ड्रेप करें। इससे आपका लुक इंस्टेंटली स्लिम और टॉल लगता है।
(Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन