गुलाबी साड़ी में सुंदर नारी बन भाई की शादी में पहुंची सारा तेंदुलकर, देखें ‘दूल्हे की बहन’ का परफेक्ट लुक
Sara Tendulkar at brother s wedding: भाई की शादी में सारा तेंदुलकर का स्टनिंग लुक हर किसी को इंप्रेस कर रहा। मनीष मल्होत्रा की कस्टममेड पिंक साड़ी में सारा अट्रैक्टिव दिख रही थीं। वहीं मॉम अंजलि तेंदुलकर के लुक ने भी किया इंप्रेस।

सारा तेंदुलकर का भाई की शादी में खूबसूरत अंदाज हर किसी को इंप्रेस कर रहा। वहीं मां के साथ उनकी ट्विनिंग बेहद अट्रैक्टिव दिख रही। बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर क्रिकेट जगत के साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी शादी अटेंड की। वहीं बहन सारा तेंदुलकरा का ब्यूटीफुल लुक हर किसी पर भारी पड़ता दिखा।
मनीष मल्होत्रा की ब्यूटीफुल साड़ी में सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी के लिए पेस्टल पिंक कलर की साड़ी को चुना। मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी स्पेशली सारा के लिए रेडी की गई थी। बांधनी साड़ी पर जरदोजी और रेशम की एंब्रायडरी की गई थी। गोल्डन एंड सिल्वर एंब्रायडरी पिंक कलर के साथ मिक्स होकर रीगल लुक क्रिएट कर रहा था। जिसे सारा ने हॉट पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

ब्लाउज की स्टनिंग डिजाइन
वहीं इतनी ब्यूटीफुल साड़ी के साथ हॉट पिंक कलर के गोल्डन एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। जिसकी स्कूप नेकलाइन और हाफ स्लीव सिंपल बट स्टनिंग है। वहीं बैकलेस डिजाइन पर लगीं एंब्रायडरी स्ट्रैप ब्लाउज को गॉर्जियस बना रहे थे।
ज्वैलरी थी बेहद खास
स्टनिंग सी साड़ी के साथ सारा ने मांगटीका और हैवी नेकपीस के साथ लुक को कंप्लीट किया था। लेयर वाले स्टोन एंड डायमंड नेकपीस के साथ सी ग्रीन स्टोन नेकपीस की लेयरिंग अट्रैक्टिव दिख रही थी। वहीं हाथों में कड़े और स्टेटमेंट रिंग के साथ इस लुक को कंप्लीट किया गया था। कानों में लगे ईयरचेन साड़ी वाले लुक को स्पेशल बना रहे थे।
ग्लॉस फिनिश मेकअप में दिखीं खूबसूरत
रानी पिंक कलर की साड़ी के साथ सारा का ग्लॉस फिनिश मेकअप नेचुरली ब्यूटीफुल दिख रहा था।
मां अंजलि तेंदुलकर के साथ की ट्विनिंग
वहीं, बेटे की शादी में मां अंजलि तेंदुलकर का लुक भी ब्यूटीफुल दिख रहा था। बेटी के साथ ट्विनिंग करते हुए अंजलि तेंदुलकर ने हॉट पिंक कलर की साड़ी को चुना था। जिस पर हैवी गोल्डन एंब्रायडरी की गई थी। वहीं मांगटीका और लांग नेकलेस के साथ अंजलि तेंदुलकर के चेहरे पर दुल्हे की मां वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन