भाई के वेडिंग फंक्शन में मिरर वाला लहंगा पहन अट्रैक्टिव दिख रहीं सारा तेंदुलकर, देखें क्यों है लुक खास sara tendulkar choose mirror work multicolour lehenga with choti hairstyle for brother pre wedding function, फैशन - Hindustan
More

भाई के वेडिंग फंक्शन में मिरर वाला लहंगा पहन अट्रैक्टिव दिख रहीं सारा तेंदुलकर, देखें क्यों है लुक खास

Sara Tendulkar: भाई के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए सारा तेंदुलकर ने हैवी लुक को चुना। भारी-भरकम मिरर वर्क लहंगे में रेडी सारा हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख रही थीं। वहीं उनकी चोटी वाली हेयरस्टाइल अट्रैक्टिव नजर आई।

Wed, 4 March 2026 08:36 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
भाई के वेडिंग फंक्शन में मिरर वाला लहंगा पहन अट्रैक्टिव दिख रहीं सारा तेंदुलकर, देखें क्यों है लुक खास

सारा तेंदुलकर ने भाई के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए काफी हैवी लुक को चुना। दरअसल, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का प्री वेडिंग फंक्शन बीती शाम था। जिसमे क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचे। वहीं तेंदुलकर फैमिली भी नजर आई। लेकिन पपराजी की निगाहें तो सारा तेंदुलकर पर थीं। जो सजधज कर हैवी वर्क लहंगे में रेडी थीं और उनका लुक पूरी तरह से ट्रेडिशनल दिख रहा था। जिसे देखकर लड़कियां जरूर रेडी होना चाहेंगी। लहंगे के कलर से लेकर हेयरस्टाइल तक सबकुछ खास दिख रहा था।

सारा तेंदुलकर ने चुना भारी-भरकम लहंगा

सारा तेंदुलकर ने भाई के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए काफी हैवी लुक को चुना था। सारा ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन के पर्पल कलर के लहंगे को चुना था। जिस पर ढेर सारे मिरर से वर्क किया गया था। वहीं इस पर्पल लहंगे के साथ ग्रीन बेस्ड कलर चुनरी को पेयर किया गया था। ये मल्टीकलर लहंगे पर हैवी गोल्डन शेड एंब्रायडरी की गई थी। जो इस लहंगे के क्लासिक लुक दे रहा था। वहीं मिरर वर्क के साथ ऐड गोल्डन एंब्रायडरी लहंगे को काफी रीगल और वाइब्रेंट लुक दे रहा था। वहीं स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ हाफ स्लीव को पेयर किया गया था। स्लीव की हेमलाइन पर कौड़ियों की लटकन लगी थी। जबकि बैक पर बनी डायमंड शेप डिजाइन परफेक्ट दिख रही थी। लहंगे की ए लाइन डिजाइन में स्टिच किया गया था।

हेयरस्टाइल और ज्वैलरी थी खास

हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे को कैरी करने के लिए स्मार्टली सारा ने बालों को नीट चोटी हेयरस्टाइल क्रिएट किया था। जिसे मिरर वाली एक्सेसरीज के साथ सजाया गया था। गले में हैवी नेकपीस और मांगटीका की डिजाइन इस लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी थी। तो इस लुक को देखकर बताएं कैसा था सारा तेंदुलकर का प्री वेडिंग फंक्शन का ये लुक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।