kriti sanon mrunal thakur in black attend rashmika mandanna vijay deverakonda wedding reception see whose look stunning ब्लैक लहंगे में कृति सेनन तो वहीं मृणाल ठाकुर की ब्लैक साड़ी, गर्ल्स! किस लुक से होंगी इंस्पायर?
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलब्लैक लहंगे में कृति सेनन तो वहीं मृणाल ठाकुर की ब्लैक साड़ी, गर्ल्स! किस लुक से होंगी इंस्पायर?

ब्लैक लहंगे में कृति सेनन तो वहीं मृणाल ठाकुर की ब्लैक साड़ी, गर्ल्स! किस लुक से होंगी इंस्पायर?

Kriti Sanon Black Lehenga Or Mrunal Thakur Black Saree, Whose Looks Attract More: रश्मिका और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन में मृणाल ठाकुर की ब्लैक साड़ी और कृति सेनन के ब्लैक लहंगे में दिखा स्टनिंग लुक।

AparajitaThu, 5 March 2026 01:17 PM
1/7

कृति सेनन और मृणाल ठाकुर के ब्लैक देसी लुक

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन में साउथ के साथ बॉलीवुड हसीनाओं भी गेस्ट थीं। इस लिस्ट में मृणाल ठाकुर के साथ ही कृति सेनन का नाम शामिल है। दोनों ही हसीनाएं रिसेप्शन में ब्लैक देसी आउटफिट में पहुंची। तो गर्ल्स अगर आप ब्लैक कलर की दिवानी हैं तो कृति सेनन का ब्लैक लहंगा या मृणाल ठाकुर की ब्लैक साड़ी किस लुक को रेडी होने के लिए प्रिफर करेंगी? सबसे पहले तो देख ले दोनों एक्ट्रेसेज के गॉर्जियस लुक्स।

2/7

कृति सेनन का गॉर्जियस लुक इन ब्लैक लहंगा

कृति सेनन रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में करण जौहर के साथ पहुंची। ब्लैक कलर के लहंगे में कृति का लुक स्टनिंग दिख रहा था। माथे पर छोटी सी काली बिंदी और शार्ट बैंग जिसे फ्रंट पार्टीशन के साथ डिवाइड किया गया था। उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं बात करें लहंगे की तो सिल्वर एंड गोल्डन बारीक एंब्रायडरी वाले इस लहंगे को डिजाइनर शांतनु एंड निखिल के कलेक्शन से लिया गया है। जिसका प्राइस अननोन है। ब्लाउज में स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ महीन फैब्रिक पर बनी मैचिंग थ्रेड एंब्रायडरी को जोड़कर जीरो नेकलाइन क्रिएट किया गया था। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज को अस्थेटिक लुक दे रहा था। जिसके साथ ए लाइन लहंगे पर वर्टिकल सिल्वर महीन काम था और बॉर्डर एरिया पर हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिसमे गोल्ड एंड ब्लैक काम था।

3/7

बेल्ट एंड दुपट्टे में स्टनिंग लुक

इस ब्यूटीफुल लहंगे के साथ पेयर मैचिंग ब्लैक दुपट्टे के किनारी पर गोल्डन वर्क था। साथ ही छोटे महीन आकार की ड्रॉपलेट्स एंब्रायडरी पूरे दुपट्टे पर दिख रही। जिसे कृति ने कमर पर मैचिंग ब्लैक बेल्ट लगाकर कंप्लीट किया है। साथ ही कानों में गोल्ड चांदबाली और क्लच के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है।

4/7

मेकअप है खास

सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आईज और ब्राउन शेड लिपस्टिक की ग्लॉसी फिनिश कृति की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रही।

5/7

मृणाल ठाकुर की ब्लैक साड़ी

लेकिन अगर आप साड़ी पर्सन हैं तो मृणाल ठाकुर की इस ब्लैक साड़ी को जरूर देख लें। जिसकी डिजाइन से लेकर कीमत बेहद खास है। ब्लैक साड़ी पर मल्टीकलर के फूलों वाले बॉर्डर को क्रिएट किया गया है। साथ ही पूरी साड़ी में फ्लोरल डिजाइन बनी है।

6/7

ब्लाउज से लेकर ड्रैपिंग थी खास

अगर आप साड़ी पहनकर गॉर्जियस दिखना चाहती हैं तो मृणाल ठाकुर का ये साड़ी ड्रैपिंग स्टाइल परफेक्ट है। बैक कॉलर एंड फ्रंट वी नेकलाइन शेप हाफ स्लीव ब्लाउज साड़ी के साथ परफेक्ट लुक दे रहा। जिसे मृणाल ने मिनिमम एक्ससेरीज के साथ पेयर किया है।

7/7

साड़ी की कीमत है खास

मृणाल ठाकुर की इस साड़ी की कीमत भी बेहद खास है। जिसे सुन एक बार यकनी होना मुश्किल हो जाएगा। डिजाइनर मृणालिनी राव के कलेक्शन की श्यामा साड़ी सेट की कीमत है 2,79,000।