साड़ी-लहंगे में रॉयल दिखता है नीता अंबानी का लुक, कुछ टिप्स अपनाकर आपका भी छाएगा अंदाज Nita Ambani looks royal in saree and lehenga following some tips will make you look the same, फैशन - Hindustan
More

साड़ी-लहंगे में रॉयल दिखता है नीता अंबानी का लुक, कुछ टिप्स अपनाकर आपका भी छाएगा अंदाज

अंबानी परिवार में कोई शादी हो या फिर कल्चरल प्रोग्राम नीता अंबानी अक्सर साड़ी और लहंगे में नजर आती हैं। इंडियन वियर में उनका रॉयल लुक हमेशा छा ही जाता है। अगर आप भी साड़ी और लहंगे में रॉयल लुक चाहती हैं तो यहां दी गई कुछ टिप्स को अपनाएं।

Wed, 18 Feb 2026 09:11 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
साड़ी-लहंगे में रॉयल दिखता है नीता अंबानी का लुक, कुछ टिप्स अपनाकर आपका भी छाएगा अंदाज

नीता अंबानी सजने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। एक से बढ़कर एक साड़ी और खास जूलरी में नीता के रॉयल लुक को खूब पसंद किया जाता है। अधिकतर साड़ियों को नीता अपने हीरे-पन्ने की जूलरी के साथ स्टाइल करती हैं और उनकी इसी जूलरी से रानी वाली वाइब्स हर किसी का दिल जीत लेती है। जरूरी नहीं है कि उनके जैसा लुक पाने के लिए आप भी लाखों-करोड़ों सिंपल फैशन टिप्स भी आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। यहां देखिए नीता अंबानी जैसा रॉयल लुक पाने के लिए फैशन टिप्स-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीता अंबानी ने बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा, क्या बालों में लगाया हीरे का ब्रोच?

टिप 1

नीता अंबानी ऐसी साड़ियों को ज्यादा पसंद करती हैं जिनके पीछे कोई कहानी हो। जैसे बीते दिनों उन्होंने ऐसी साड़ी को पहना था जो 30 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी को पहना था, जिसमें उनके लुक को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा नीता अंबानी अक्सर कांजीवरम रेशम, पैठानी या हाथ से बुने जर्दोजी वर्क को चुनती हैं। आप भी किसी ऐसी साड़ी को चुनें जो पुरानी चिकनकारी वर्क की हो या पुरानी बनारसी साड़ी हो। इसके लिए सबसे बेस्ट है कि आप अपनी मां या दादी के साड़ी कलेक्शन को देखें।

टिप 2

किसी भी लुक को पाने के लिए उसकी बारीकियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नीता अंबानी के लुक्स को आप देखेंगे तो पाएंगे की वह हल्के रंगों को ज्यादा पहनती हैं। रॉयल लुक के लिए रंग सबसे जरूरी भूमिका निभाते हैं। लग्जरी लुक के लिए आइवरी और पेस्टल रंग को चुनें। हालांकि, शादी और त्योहारों के लिए आप नीता अंबानी की तरह डार्क रंग को चुन सकती हैं। आप मोनोक्रोम लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कंट्रास्टिंग ब्लाउज को पेयर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीता अंबानी का लाल साड़ी में अंदाज, हाथी के डिजाइन वाले नेकलेस पर अटकी निगाहें

टिप 3

नीता अंबानी के लुक को अट्रैक्टिव बनाती है उनकी जूलरी। आप चाहें कैसे भी कपड़े क्यों न पहन लें लेकिन लुक को खास बनाने के लिए जूलरी का होना बहुत जरूरी है। नीता अक्सर लेयर्ड पन्ना सेट को साड़ी या लहंगे के साथ पेयर करती हैं। जूलरी चुनते समय ऐसी जूलरी को चुनें जो आपकी साड़ी को कॉम्पलिमेंट करें ना की ओवर दिखे।

टिप 4

साड़ी के पल्लू को कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। नीता अंबानी अक्सर पारंपरिक गुजराती पल्लू को पहनना पसंद करती हैं। जिसमें पल्लू दाहिने कंधे पर आता है और सामने लटकता है। अगर आप शाही लुक चाहती हैं तो अपनी प्लेट्स को एकदम सलीके से बनाएं ताकि आपको एक स्टाइलिश और गुड फिनिश लुक मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीता अंबानी ने फिर जीता सबका दिल, पटोला-मुर्शीदाबाद सिल्क साड़ी में बिखेरा जलवा

टिप 5

साड़ी और लहंगे को पहनने पर अगर आप एक हैवी पर्स साथ में रखती हैं तो ये न करें। नीता अंबानी की तरह रॉयल लुक के लिए एक पोटली बैग को अपनी साड़ी के साथ पेयर करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।