नीता अंबानी ने हरे रंग की बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा, क्या बालों में लगाया हीरों वाला ब्रोच? Nita Ambani dazzled in a green Banarasi saree with beautiful diamond jewellery and hair brooches, फैशन - Hindustan
More

नीता अंबानी ने हरे रंग की बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा, क्या बालों में लगाया हीरों वाला ब्रोच?

नीता अंबानी का फैशन सेंस लाजवाब होता है। उनके साड़ी लुक बेहद क्लासी होते हैं। हाल ही में हरे रंग की बनारसी साड़ी में उनके लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। इस लुक में उन्होंने हीरों की जूलरी को कैरी किया है और बालों में भी एक सुंदर ब्रोच को लगाया है। क्या ये हीरे भी हीरों का है? जानिए-

Tue, 20 May 2025 02:32 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
नीता अंबानी ने हरे रंग की बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा, क्या बालों में लगाया हीरों वाला ब्रोच?

नीता अंबानी के साड़ी लुक्स हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह हर तरह की साड़ी को खूबसूरती से कैरी करती हैं। साड़ी के साथ नीता महंगे गहनों को फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में नीता अंबानी हरे रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं इसे लुक में उन्होंने अपने महंगे गहनों को भी कैरी किया है। इस लुक में नीता का हेयरस्टाइल बेहद खास है और उससे भी ज्यादा खास है बालों में लगा हेयर पीस। यहां देखिए उनके लुक की खासियत-

कैसी है साड़ी

इस खूबसूरत लुक के लिए नीता ने रॉयल ग्रीन रंग की साड़ी को कैरी किया है। हाथ से बुनी बनारसी साड़ी में नीता काफी सुंदर दिख रही हैं। इस साड़ी पर एक चौड़ा गोल्डन रंग का बॉर्डर लगा है। गोल्डन रंग के इस तिरछी लाइन वाले बॉर्डर के ऊपर एक जरदोजी डिजाइन बॉर्डर को लगाया है। साड़ी पर ओवरऑल गोल्डन रंग की बूटी बनी हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज को कैरी किया है।

हीरों की जूलरी ने खींचा ध्यान

हमेशा की तरह नीता के इस लुक की खासियत उनका मेकअप, हेयरस्टाइल और जूलरी है। नीता ने अपने लुक को स्टाइल करने के लिए बेहद सुंदर जूलरी पहनी है। जिसमें एक बड़े पेंडेंट डायमंड नेकपीस के साथ फ्लोरल-कट डायमंड ईयररिंग्स हैं। उन्होंने अपने एक हाथ में पन्ना-कट डायमंड ब्रेसलेट को पहना है और दूसरे हाथ में साड़ी से मैच करती बड़े साइज की स्टेटमेंट रिंग को पहना है।

सुर्खियों में हेयर स्टाइल

नीता ने अपने बालों को एक सुंदर बन में लपेटा है और इस बन को सजाने के लिए उन्होंने अपने बालों को लग्जरी ब्रांड स्वदेश के दो ब्रोच लगाए हैं। एक ब्रोच में हीरों से जड़े गुलाब हैं और दूसरे में वाइट गोल्ड में जेड फ्लोरल पीस लगा है। नीता के बालों में लगे ये दोनों ब्रोच काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीता अंबानी ने फिर जीता सबका दिल, पटोला-मुर्शीदाबाद सिल्क साड़ी में बिखेरा जलवा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।