नीता अंबानी के एलिफेंट डिजाइन वाले नेकलेस पर अटकी लोगों की निगाहें, इंटरनेट पर छाया वीडियो get ready in elephant design necklace nita ambani graceful look in red silk saree, फैशन - Hindustan
More

नीता अंबानी के एलिफेंट डिजाइन वाले नेकलेस पर अटकी लोगों की निगाहें, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Nita Ambani Red Saree Look: हाथियों की डिजाइन वाले गोल्ड पर लटके हैवी एमरॉल्ड के पत्थरों वाली डिजाइन के नेकलेस को पहनकर नीता अंबानी हुई रेडी। मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया नीता अंबानी के रेडी होने का ब्यूटीफुल वीडियो, इंटरनेट पर छाया।

Thu, 5 Feb 2026 08:36 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
नीता अंबानी के एलिफेंट डिजाइन वाले नेकलेस पर अटकी लोगों की निगाहें, इंटरनेट पर छाया वीडियो

नीता अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके ग्रेसफुल लुक्स पर हर किसी की निगाहें होती है। मौका कोई सा भी हो हर बार मिसेज अंबानी के लुक्स में कुछ खास होता है। जैसे उनका ये लेटेस्ट लुक, जिसे मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया है। लाल साड़ी और भारी-भरकम कीमती पत्थरों से तैयार हार को पहनकर रेडी हो रही नीता अंबानी के लेटेस्ट वीडियो को देखकर फिर से सुर्खियों में छाई हैं।

उम्र को भी देती हैं मात

62 की उम्र में नीता अंबानी का फैशन और स्टाइल किसी भी एक्ट्रेस को मात देता है। हर बार वो लुक्स में कुछ ना कुछ एडिशनल करके ही कैमरे के सामने आती हैं। जैसे उनका ये लेटेस्ट लुक, जिसमे उनकी साड़ी से लेकर हेयरस्टाइल और साथ ही कीमती पत्थरों वाले हार पर ही लोगों की निगाहें थम जाएंगी।

इंटरनेट पर छाया अंदाज

वीडियो में नीता अंबानी रेडी होते नजर आ रही हैं। जिसमे उनके हेयरस्टाइल से लेकर ब्लाउज की बारीक डिटेल नजर आ रही है। स्वदेस ब्रांड की लाल सिल्क साड़ी में रेडी हो रहीं नीता अंबानी बेहद चार्मिंग दिख रही हैं। वहीं गले में पहन रहीं भारी-भरकम पन्नों का हार अटेंशन चुरा रहा है।

हार है खास

नीता अंबानी ने गोल्ड के साथ जड़े एमरॉल्ड के नेकलेस को वियर किया है। जो उनकी खूबसूरती को रॉयल बना रहा है। मेकअप आर्टिस्ट शयाली नायक ने इस लुक के वीडियो को शेयर किया है। जिसमे हाथियों के शेप में गोल्ड को ढाल कर डिजाइन तैयार किया गया है। जिसमे राउंड शेप के एमरॉल्ड को जोड़ा गया है। वहीं नेकलेस से मैच करते सिंगल एमरॉल्ड स्टोन के ईयररिंग्स को वियर किया है और हाथो में झूमर वाले कड़े को पहन रखा है।

बालों में गजरा और स्टनिंग मेकअप

वहीं माथे पर गोल रेड बिंदी के साथ स्टेटमेंट सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आईज के साथ न्यूड ब्राउन शेड लिपस्टिक और बालों में मेसी लो बन पर लगा गुलाबों वाला गजरा खूबसूरत दिख रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।