ब्लाउज की इन नेकलाइन में हेवी लगेगा चेहरा, उम्र भी दिखेगी ज्यादा! देखें क्या सिलवाना बेस्ट रहेगा
Blouse Designs: कुछ नेकलाइन आपके चेहरे को भारी दिखाती हैं, जिससे गर्दन छोटी दिखती है और पूरा फेस स्टिफ लगता है। वहीं इनकी जगह अगर आप ऐसी नेकलाइन चुनें जिसमें आपकी कॉलरबोन हाइलाइट हो, तो फेस सॉफ्ट लगता है।

हमेशा सिर्फ ट्रेंड फॉलो करते रहना काफी नहीं है, बल्कि ये समझना भी जरूरी है कि कौन सा स्टाइल आप पर सूट हो रहा है। उदाहरण के लिए अगर आप कोई भी ब्लाउज डिजाइन सिर्फ इसलिए सिलवा लेती हैं, क्योंकि वो ट्रेंडी लग रहा है तो ये सही नहीं है। क्योंकि कई बार आप अनजाने में ऐसी नेकलाइन चुन सकती हैं जो आपके लुक को खराब कर सकती है। इससे आपका लुक ज्यादा मैच्योर और उम्रदराज लग सकता है। दरअसल कुछ नेकलाइन आपके चेहरे को भारी दिखाती हैं, जिससे गर्दन छोटी दिखती है और पूरा फेस स्टिफ लगता है। वहीं इनकी जगह अगर आप ऐसी नेकलाइन चुनें जिसमें आपकी कॉलरबोन हाइलाइट हो, तो फेस सॉफ्ट लगता है। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं ब्लाउज के लिए कौन सी नेकलाइन आपको अवॉइड करनी चाहिए और कौन सी चूज करनी चाहिए।
हाई नेक ब्लाउज पहनना अवॉइड करें
हाई नेक ब्लाउज देखने में भले ही रॉयल और एलिगेंट लगते हैं लेकिन ये ऊपर तक बंद होते हैं, जिसकी वजह से आपका चेहरा थोड़ा भारी और गर्दन छोटी दिख सकती है। फेस हेवी दिखने की वजह से लुक थोड़ा उम्रदराज लग सकता है। समर्स में तो ये काफी अनकंफर्टेबल भी हो सकते हैं।
टाइट बोट नेकलाइन में गर्दन दिखती है छोटी
टाइट बोट नेकलाइन में आपकी गर्दन काफी छोटी दिखती हैं, जिससे फेस ज्यादा हेवी लगता है। खासतौर से अगर आपकी अपर बॉडी पहले से ही हेवी है तो हर हाल में आपको ये वाला डिजाइन अवॉइड ही करना चाहिए।
बंद कॉलर गला सब पर नहीं होता सूट
बंद कॉलर गला देखने में काफी क्लासी जरूर लगता है लेकिन हर किसी पर ये सूट नहीं होता। इसमें आप खुद हीं नोटिस करेंगी कि आपका लुक अपनी उम्र से ज्यादा लग है। आपकी अपर बॉडी हेवी है तो इस तरह के डिजाइन आपको सोच समझकर चूज करने चाहिए।
इनकी जगह सिलवाएं ये ओपन नेकलाइन वाले ब्लाउज
वी नेकलाइन में लुक लगेगा प्यारा: क्लोज नेकलाइन की जगह ओपन नेकलाइन बनवा सकती हैं। इनमें भी वी नेकलाइन काफी प्यारी लगेगी। दरअसल वी नेकलाइन में नेक थोड़ी लंबी लगती है, जिससे फेशियल बैलेंस बना रहता है। फेस लिस्टेड लगता है और शोल्डर राउंड, जिससे आपका लुक ज्यादा सॉफ्ट और फेमिनिन लगता है।
स्वीहार्ट नेकलाइन कॉलर बोन को हाइलाइट करेगी
स्वीटहार्ट नेकलाइन हमेशा ही सुंदर लगती है। इसमें आपकी कोलरबोन हाइलाइट होती है, जिससे लुक ज्यादा सॉफ्ट और फेमिनिन लगता है। डेली वियर हो या कोई खास मौका, साड़ी के ब्लाउज के साथ ये नेकलाइन काफी ट्रेंडी लगती है।
यू नेकलाइन स्टिच कराएं
अगर आप ऐसा ब्लाउज डिजाइन ढूंढ रही हैं जो आपको यंग और फ्रेश लुक दे, तो यू नेकलाइन भी रखवा सकती हैं। ये ना तो बहुत ज्यादा डीप होती है, ना ही पूरी तरह बंद, जिससे आपका लुक और बैलेंस और एलिगेंट लगता है। यू शेप गर्दन को थोड़ा लंबा और स्लिम दिखाने में मदद करती है, जिससे लुक काफी शार्प और फ्रेश लगता है।
(Images Credit- Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन