1/7जींस खरीदना कई बार स्ट्रगल बन जाता है। स्टोर पर जाओ तो समझ ही नहीं आता कि कितनी जींस की फिटिंग लें और फिर हड़बड़ी में अक्सर लड़कियां गलत फिटिंग की जींस खरीद लाती हैं। जिसे पहनने पर कभी हिप के पास सही फिटिंग नहीं दिखती तो कभी क्रॉच एरिया पर फोल्ड बन जाता है जो दिखने में भद्दा लगता है। और, अगर आप ऑनलाइन खरीद रही हैं तो फिर तो सही फिटिंग मिलना और भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगली बार आपकी जींस बिल्कुल सही फिटिंग की मिलेगी। जब आप स्टाइल कोच की इन बातों को याद रखेंगी।

स्टाइल और इमेज कोच साक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर 5 टिप्स शेयर किए हैं। जिसे फॉलो कर आपको सही फिटिंग की जींस मिलेगी और आपके कीमती पैसे यूं ही गलत जींस पर बर्बाद नहीं होंगे।

जब भी जींस खरीदें तो बैक पर बनी वी शेप स्टिचिंग को जरूर देख लें। अगर वी शेप स्टिचिंग नहीं होगी तो बैक पर सही और पूरा स्पेस नहीं होगा। जिससे हिप वाला एरिया दबा हुआ बिल्कुल फ्लैट नजर आएगा।

अपनी जींस को फोल्ड कर दो फिंगर का गैप चेक करें। अगर ये गैप दो फिंगर से कम है तो ये जींस आपको टाइट होगी और पहनने पर ना केवल स्किन पर रगड़ खाएगी बल्कि क्रीज भी बनेगी जो भद्दी दिखेंगी।

तीसरी फिटिंग चेक करनी है बेल्ट के लूप्स। अगर बेल्ट के लूप्स काफी छोटे हैं तो ये जींस जल्दी फट जाएगी। थोड़े बड़े लूप्स वाले जींस कमर पर पकड़ अच्छी बनाते हैं और जल्दी नहीं फटते।

जींस में लगी चैन के आसपास का फैब्रिक जींस जैसा ही होना चाहिए। अगर जिपर एरिया पर फैब्रिक अच्छे क्वालिटी का नहीं लगा होगा तो जींस जल्दी खराब हो जाएगी।

जींस का फैब्रिक खरीदते समय जरूर चेक करें। 100 परसेंट कॉटन फैब्रिक की जींस को ना खरीदें। इस तरह की जींस जल्दी फट सकती है। कॉटन में 3 परसेंट के करीब स्पेंडेक्स मिली हुई जींस की फिटिंग अच्छी होती है और ये लंबे समय तक चलती है।
