Met Gala 2026: राजा रवि वर्मा की 'पेंटिंग्स' पहन करण जौहर का मेट गाला डेब्यू, 5600 घंटे में तैयार हुआ हैंड-पेंटेड लुक Karan Johar make debut at met gala 2026 with Raja Ravi Varma paintings inspired outfits who is he and look details, फैशन - Hindustan
More

Met Gala 2026: राजा रवि वर्मा की 'पेंटिंग्स' पहन करण जौहर का मेट गाला डेब्यू, 5600 घंटे में तैयार हुआ हैंड-पेंटेड लुक

मेट गाला 2026 में फिल्ममेकर करण जौहर ने धमाकेदार डेब्यू किया है। उनका आउटफिट राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित है, जो बेहद आकर्षक दिख रहा है। 5600 घंटे में हाथ से बनकर तैयार हुए इस लुक की डिटेल्स यहां पढ़ें।

Tue, 5 May 2026 07:32 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Met Gala 2026: राजा रवि वर्मा की 'पेंटिंग्स' पहन करण जौहर का मेट गाला डेब्यू, 5600 घंटे में तैयार हुआ हैंड-पेंटेड लुक

Met Gala 2026: फैशन के सबसे बड़े मंच Met Gala 2026 का जोरदार आगाज हो चुका है। इस साल कई फैशन स्टेटमेंट्स सामने आ रहे हैं, जो बेहद शानदार दिख रहे हैं। फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने भी मेट गाला में डेब्यू कर लिया है और अपने खूबसूरत आउटफिट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने मेट गाला में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित लुक कैरी किया। इस आउटफिट को हाथ से पेंट करके तैयार किया गया, जिसे बनाने में करीब 5,600 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। हाथ से पेंट किए गए और मोटिफ्स वाली बारीक कारीगरी से सजा ये खूबसूरत आउटफिट फैशन से बढ़कर चलता-फिरता कैनवास जैसा नजर आया।

करण जौहर

कैसा है पूरा लुक

करण जौहर के इस शाही लुक के साथ अंदर क्लासिक ब्लैक सूट सेट पहना, जिसके ऊपर एक लंबा, फ्लोर-लेंथ केप/ओवरकोट कैरी किया गया था, जो इस पूरे लुक का हाइलाइट था। इस केप पर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित हैंड-पेंटेड आर्टवर्क डिजाइन किया गया, जिसमें पौराणिक और शाही दृश्य नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आउटफिट में भारी जरदोजी कढ़ाई की गई है, जो इसे और भी रिच और ड्रामेटिक बनाती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए करण ने मिनिमल ज्वेलरी, स्टाइलिश रिंग्स और सनग्लासेस पहने। उनका ओवरऑल स्टाइल क्लीन, स्लीक और हाई-फैशन रेड कार्पेट वाइब दे रहा है।

करण जौहर

आउटफिट की खासियत

करण जौहर के इस आउटफिट को तैयार करने में घंटों की मेहनत लग गई। इसकी हर एक डिटेल भारतीय कारीगरों की महीन मेहनत और पारंपरिक तकनीक को दिखा रही है। इसमें हैंड-पेंटेड मोटिफ्स, जरदोजी की बारीक कढ़ाई, 3D एलिमेंट्स जैसे पिलर, कमल और हंस बने हुए हैं। साथ ही इसमें शाही बॉर्डर और टेक्सचर बनाकर खूबसूरती को उभारा गया है।

ग्लोबल स्टेज पर पहुंची भारतीय कला

करण जौहर का यह आउटफिट सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है, बल्कि Met Gala जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कला और शिल्पकला को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम भी है। यह लुक साफ तौर पर दिखाता है कि किस तरह भारतीय परंपरा को मॉडर्न फैशन के साथ जोड़कर एक नया और प्रभावशाली ट्रेंड सेट किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईशा अंबानी की बैंडेज ड्रेस से लेकर 2500 जेमस्टोन वाली ईयररिंग्स के हो रहे चर्चे

कौन थे राजा रवि वर्मा

19वीं सदी के महान भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Varma) को आधुनिक भारतीय कला का जनक माना जाता है। उन्होंने यूरोपीय तकनीकों को भारतीय पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक तत्वों के साथ जोड़कर कई कालजयी पेंटिंग्स रचीं। उनकी कला की खासियत यह रही कि उन्होंने देवी-देवताओं को पहली बार मानवीय रूप में चित्रित किया, जिससे वे आम लोगों के लिए और भी सजीव और करीब महसूस होने लगे। उनकी पेंटिंग्स के जरिए ही हिंदू देवी-देवताओं की छवि घर-घर तक पहुंची और एक सांस्कृतिक पहचान बनी। तेल चित्रण (ऑयल पेंटिंग) और वेस्टर्न तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने भारतीय विषयों को जिस खूबसूरती से कैनवास पर उतारा, वह आज भी भारतीय कला की पहचान मानी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमीरों जैसा लुक देंगे गोल्ड के टॉप्स! सिर्फ 2-4 ग्राम में बनवा लें ये 8 डिजाइन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।