ईशा अंबानी की बैंडेज वाली ड्रेस, देश के 26 कोनों से इकट्ठा कर की गई तैयार, ईयररिंग्स में जड़े हैं ढाई हजार कीमती स्टोन
Isha Ambani Pre Met Party: ईशा अंबानी वॉग मैगजीन के प्री मेट पार्टी में पहुंची तो उनकी ड्रेस से लेकर ईयररिंग्स जमकर सुर्खियां बटोर रही है। स्वदेसी लेबल और मनीष मल्होत्रा ने मिलकर स्पेशल 26 बॉर्डर को मिलाकर बैंडेज ड्रेस तैयार की है। वहीं ईयररिंग्स में ढाई हजार से ज्यादा कीमती स्टोन जड़े हैं।

अंबानी फैमिली बखूबी जानती है विदेशी धरती पर कैसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति को प्रैजेंट करना है। हाल ही में वॉग के प्री मेट पार्टी को अटेंड करने पहुंची ईशा अंबानी का लुक सुर्खियां बना हुआ है। मल्टीकलर और डिजाइन की दिख रही ड्रेस में ईशा अंबानी जितनी स्टनिंग दिख रही हैं। उतनी ही खूबसूरत इस ड्रेस की कहानी है। जिसे देश के पूरे 26 अलग-अलग हिस्सों को इकट्ठा कर तैयार किया गया है। इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने स्वदेश लेबल के साथ मिलकर डिजाइन किया है।
ईशा अंबानी का खूबसूरत लुक
वॉग मैगजीन के प्री मेट पार्टी में पहुंची ईशा अंबानी का लुक गॉर्जियस दिख रहा था। ऑफ शोल्डर मल्टीकलर ड्रेस जिसकी कॉर्सेट डिजाइन और बैक स्लिट स्लिम फिट स्कर्ट अमेजिंग लुक क्रिएट कर रही थी। वहीं ड्रेस का कॉन्सेप्ट बैंडेज डिजाइन इसे खास बना रहा। वहीं बात करें मेकअप की तो स्लीक हेयर ब्रेड और बोल्ड मेकअप के साथ स्टेटमेंट ईयरिंग्स पूरे लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहा है।
अलग-अलग बॉर्डर से तैयार की गई है ड्रेस
ईशा अंबानी की इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा और स्वदेश लेबल ने मिलकर तैयार किया है। देशभर के पूरे 26 ट्रेडिशनल तकनीक से बने बॉर्डर को मिलाकर ये ड्रेस तैयार की गई है। हर बॉर्डर में अलग क्राफ्ट है। यूपी की जरी, पारसी गारा कढ़ाई, माहेश्वरी बुनाई, आरी भरत, कर्चोबी, टिल्ला, कांथा, कांजीवरम सिल्क, पैठनी, बनारसी ब्रोकेड की बुनाई से अलग-अलग बॉर्डर को तैयार कर ड्रेस तैयार की गई है। साउथ, ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ की कला को पिरोकर एक ड्रेस के रूप में तैयार किया गया है।

450 घंटे में की गई तैयार
ईशा अंबानी की इस स्ट्रैपलेस ड्रेस को बनाने में कारीगरों की 450 घंटे की मेहनत लगी है। हर बुनाई को इतनी बारीकी से किया गया है और ड्रेस में पिरोया गया है जो इसे रिच और डेलिकेट लुक दे रहा। ब्लैक,मरून, गोल्ड, ऑरेंज, ग्रीन जैसे डार्क कलर शेड्स इस ड्रेस को क्लासी लुक दे रहा है।

स्टेटमेंट ईयरिंग्स भी है खास
नेकपीस को डिच कर कानों में ईयररिंग्स लुक को परफेक्ट फिनिश दे रहे और ये स्टेटमेंट ईयररिंग्स भी बेहद खास है। जिसे CINDY CHAO ब्रांड के कलेक्शन से लिया गया है। ईयररिंग्स के सेंटर पर लगा पर्पल अल्ट्रा रेयर कोंच पर्ल लगभग 7.92 कैरेट का है। इस पर्ल की खासियत ये है कि इसे आर्टीफिशयल तरीके से रीक्रिएट नहीं किया जा सकता है। कैरेबियन वाटर में ये पर्ल मिलती है। वहीं एक्चुअल वाइलेट फ्लावर से इंस्पायर होकर इस ईयररिंग्स को तैयार किया गया है। जिस पर डायमंड, यलो डायमंड, पर्पल सैफायर जड़े हैं। कुल मिलाकर 18 कैरेट व्हाइट एंड रोज गोल्ड पर कुल मिलाकर 2533 कीमती रत्नों को जड़ा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन