1/9सोने की ज्वैलरी हर महिला को पसंद होती है। खासतौर से डेली वियर के लिए उनके पास ईयरिंग्स का अच्छा खासा कलेक्शन होता है। यूं तो आप सुई धागे, झुमकी या हूप ईयरिंग्स भी डेली वियर में पहन सकती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा कंफर्टेबल टॉप्स रहते हैं। ये काफी लाइटवेट होते हैं और देखने में भी स्टाइलिश और क्लासी लगते हैं। कुछ ही ग्राम गोल्ड में आप काफी सुंदर से टॉप्स बनवा सकती हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ बढ़िया डिजाइन ले कर आए हैं, जो डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे। (All Images Credit- Pinterest)

थोड़े ट्रेडिशनल डिजाइन वाले टॉप्स सूट-साड़ी जैसे एथनिक आउटफिट के साथ काफी ज्यादा ग्रेसफुल लगते हैं। ये डिजाइन ऐसा है कि टॉप्स दिखने में हेवी भी लगेंगे लेकिन लाइटवेट होने की वजह से आपको पता भी नहीं चलेगा। डेली वियर में थोड़ा क्लासी सा लुक चाहती हैं तो इन्हें बनवा सकती हैं।

आप लटकन वाले टॉप्स भी बनवा सकती हैं। ये काफी ज्यादा सुंदर लगते है, खासकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ तो इनकी सुंदरता देखते ही बनती है। ये भी लाइटवेट रहते हैं, इसलिए डेली वियर में आराम से आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।

ये टॉप्स ईयरिंग्स काफी ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश हैं। इन्हें आप सिर्फ सूट साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे टिप्स ऑफिस जाने के लिए भी परफेक्ट हैं और कहीं आने-जाने पर आपको इन्हें चेंज करने की भी जरूरत नहीं।

ये क्लासी ईयरिंग्स आपके ज्वैलरी कलेक्शन में होने ही चाहिए। डेली वियर के लिए इससे ज्यादा लाइटवेट और क्लासी डिजाइन शायद ही कोई होगा। हर आउटफिट के साथ चल जाते हैं और काफी मिनिमल और मॉडर्न लुक देते हैं।

थोड़ा यूनिक डिजाइन देख रही हैं तो ये वाले टॉप्स बनवा सकती हैं। देखने में ये पत्ते थोड़ा हैवी लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए ये काफी हल्का है। इसे भी आप ज्यादातर आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं, हर एक फेस शेप पर काफी प्यारा लगता है।

फैंसी ईयरिंग्स में ये वाले टॉप्स का जलवा बना हुआ है। देखने पर ये लटकन वाले लगते हैं, जो कि काफी सुंदर पैटर्न लगता है। ये जींस या ड्रेसेज के साथ भी उतने ही फैंसी लगते हैं, जितने सूट साड़ी के साथ। अगर आप ऐसे ईयरिंग्स ढूंढ रही हैं, जिन्हें डेली वियर के साथ-साथ कहीं आने-जाने के लिए भी स्टाइल कर सकें, तो इससे प्यारा पैटर्न नहीं मिलेगा।

ये रूबी स्टडेड टॉप्स काफी ज्यादा एलिगेंट लगेंगे। ये काफी ट्रेडिशनल सा डिजाइन है, जो देखने में हेवी और रॉयल लगता है। इन्हें डेली वियर में स्टाइल करना परफेक्ट रहेगा। रोजमर्रा के लिए ये खूबसूरत और लाइट वेट रहेंगे।

ये फ्लॉवर डिजाइन वाले टॉप्स काफी यूनिक और मॉडर्न हैं। ये डिजाइन काफी ज्यादा शाइनी है, जो दूर से ही चमकता है। बहुत ज्यादा बड़े नहीं है, इसलिए डेली में पहन सकती हैं। किसी फंक्शन में भी जा रही हैं, तो साड़ी के साथ मिनिमल और क्लासी लुक के लिए ये ईयरिंग्स स्टाइल करना एक परफेक्ट चॉइस रहेगी।
