सूट के साथ कार्डिगन पहनकर पुराने जमाने की लगेंगी! अगर ये 4 स्टाइलिंग हैक नहीं जानतीं
अगर आप वही सिंपल तरीके से कार्डिगन पहन लेती हैं, तो खुद ही नोटिस करेंगी कि लुक काफी बेसिक और बोरिंग लगता है। तो चलिए आज जानते हैं कि सूट के साथ कार्डिगन को स्टाइल कैसे करें, ताकि आप स्टाइलिश भी लगें।

विंटर्स में स्टाइलिश दिखना थोड़ा सा चैलेंजिंग होता है। स्वेटर्स में आपके सुंदर-सुंदर आउटफिट तो कवर हो जाते हैं और फिर अगर स्वेटर भी ठीक ना हो, तो पूरा लुक खराब हो जाता है। खैर, अगर अपने देसी आउटफिट यानी सूट की बात करें तो ज्यादातर महिलाएं इसके साथ कार्डिगन वियर करती हैं। सूट के साथ कार्डिगन ही अच्छा लगता है लेकिन इसे स्टाइल करने का तरीका भी जानना जरूरी है। अगर आप वही सिंपल तरीके से कार्डिगन पहन लेती हैं, तो खुद ही नोटिस करेंगी कि लुक काफी बेसिक और बोरिंग लगता है। साथ ही इसमें बॉडी भी कई बार ज्यादा हेवी और हाइट शॉर्ट लेने लगती है। तो चलिए आज जानते हैं कि सूट के साथ कार्डिगन को स्टाइल कैसे करें, ताकि आप स्टाइलिश भी लगें।
हैक नंबर 1: वेस्ट को सिंच लुक दें
सूट के ऊपर कार्डिगन पहनने के बाद आपने नोटिस किया होगा कि ओवरऑल लुक थोड़ा सा हेवी लगता है। फैशन स्टाइलिस्ट दीपाली वासुदेव एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि ऐसे में आपको बेसिक तरीके से कार्डिगन वियर नहीं करना चाहिए। कार्डिगन के पूरे बटन बंद ना करें,नीचे की तरफ से कुछ बटन खुले छोड़ दें। अब कमर से कार्डिगन को पीछे की तरफ खींचे ताकि एक सिंच लुक मिले।
सूट की लेंथ से मैच करें कार्डिगन की लंबाई
सूट के साथ शॉर्ट कार्डिगन ना सिर्फ आउटडेटेड लुक देते हैं, बल्कि आपकी हाइट को भी छोटा दिखाते हैं। स्टाइलिस्ट दीपाली बताती हैं कि यही वजह है कि आपको हमेशा लंबे कार्डिगन में इन्वेस्ट करना चाहिए। हो सके तो सूट की लेंथ से मैच कर के कार्डिगन लें, ये आपकी बॉडी को हाफ में कट नहीं करता, साथ ही टॉल और लीन लुक देता है। आजकल लॉन्ग कोट काफी ट्रेंड में हैं, सूट के साथ ये काफी स्टाइलिश भी लगते हैं; तो आप इनमें भी इन्वेस्ट कर सकती हैं।
सूट के हिसाब से सिलेक्ट करें कार्डिगन
किस सूट के साथ कौन सा कार्डिगन पेयर करना है, इसके लिए आप सिंपल रूल फॉलो कर सकती हैं। अगर आपका सूट प्रिंटेड है और उसपर काफी सारी कढ़ाई का काम है, तो इसके साथ सिंपल कार्डिगन बेस्ट रहेगा। इससे दोनों चीजें आपस में क्लैश नहीं करेंगी। वहीं अगर आपका सूट बिल्कुल बेसिक है, तो आप प्रिंटेड या एंब्रॉयडरी वाले कार्डिगन के साथ पेयर कर सकती हैं। ओवरऑल लुक काफी बैलेंस लगेगा।
कार्डिगन के साथ सूट का दुपट्टा कैसे लें
कार्डिगन के साथ आप सूट का दुपट्टा कई तरीकों से ले सकती हैं। बेस्ट रहेगा कि इसे स्कार्फ की तरह कैरी करें। आप इसे नेकलाइन के पास भी टक कर सकती हैं। सर्दियों में आप दुपट्टे के अंदर शॉल को पिन अप कर के भी ले सकती हैं। इससे ठंड भी नहीं लगेगी और लुक भी काफी स्टाइलिश दिखेगा।
(All Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन