कितनी भी महंगी साड़ी हो, ये 1 गलती बिगाड़ देगी आपका पूरा लुक, ब्राइडल स्टाइलिस्ट ने बताया Bridal Stylist warns This 1 Saree Mistake Can Ruin Your Entire Look, फैशन - Hindustan
More

कितनी भी महंगी साड़ी हो, ये 1 गलती बिगाड़ देगी आपका पूरा लुक, ब्राइडल स्टाइलिस्ट ने बताया

ब्राइडल स्टाइलिस्ट अशिथा ने एक बड़ी कॉमन साड़ी मिस्टेक के बारे में बताया है, जो पूरा लुक बिगाड़ सकती है। अगर आप होने वाली ब्राइड हैं या किसी फंक्शन के लिए साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो ये गलती भूलकर भी ना करें।

Thu, 27 Nov 2025 04:09 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कितनी भी महंगी साड़ी हो, ये 1 गलती बिगाड़ देगी आपका पूरा लुक, ब्राइडल स्टाइलिस्ट ने बताया

कहते हैं एक इंडियन विमेन की ब्यूटी साड़ी में जितना निखर कर आती है, उतना किसी दूसरे आउटफिट में नहीं। इसलिए किसी भी खास मौके पर सबसे ज्यादा महिलाएं आपको साड़ी में ही नजर आएंगी। खैर, साड़ी आप एक से बढ़कर एक डिजाइनर ले सकती हैं, लेकिन सही स्टाइलिंग होना भी बेहद जरूरी है। सिर्फ छोटी सी गलती आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है, भले ही आपकी साड़ी कितनी भी सुंदर क्यों ना हो। ब्राइडल स्टाइलिस्ट अशिथा थॉमस ने एक बड़ी कॉमन साड़ी मिस्टेक के बारे में बताया है, जो पूरा लुक बिगाड़ सकती है। अगर आप होने वाली ब्राइड हैं या किसी फंक्शन के लिए साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो ये गलती भूलकर भी ना करें। आइए जानते हैं।

पूरा लुक बिगाड़ सकती है ये 1 साड़ी मिस्टेक

ब्राइडल स्टाइलिस्ट अशिथा कहती हैं कि साड़ी स्टाइलिंग में एक गलती बहुत कॉमन है और ये पूरा लुक खराब कर देती है। दरअसल ज्यादातर महिलाएं बिना साड़ी और ज्वैलरी की अंडरटोन मैच किए वियर कर लेती हैं, जिससे पूरा लुक फीका पड़ जाता है। उदाहरण के लिए अगर आप वॉर्म टोन साड़ी के साथ डायमंड या सिल्वर ज्वैलरी पहन रही हैं, वहीं कूल टोन साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी पहन रही हैं, तो पूरा लुक आपस में क्लैश हो जाएगा और चीप लगेगा।

ये सिंपल रूल फॉलो करें

अशिथा कहती हैं कि एक साड़ी के साथ ज्वैलरी मैच करते समय एक सिंपल रूल ध्यान में रखें। अगर आपकी साड़ी पर गोल्डन जरी या येलो जरी वर्क है, तो उसके साथ गोल्ड ज्वैलरी वियर करें। वहीं अगर आपकी साड़ी पर सिल्वर जरी वर्क है, तो उसके साथ सिल्वर, स्टोन या डायमंड ज्वैलरी पेयर करना बेस्ट रहेगा।

अपनी अंडरटोन से मैच करें साड़ी

स्टाइलिस्ट कहती हैं कि जब आपकी, साड़ी की और ज्वैलरी की अंडरटोन आपस में मैच होती है, तो लुक नेक्स्ट लेवल निकल कर आता है। इसलिए साड़ी को भी हमेशा अपनी अंडरटोन का ध्यान रखकर चुनें। अगर आपकी वॉर्म अंडरटोन है तो आप पर रेड, मस्टर्ड येलो, मैरून, रानी पिंक, ऑरेंज और ऑलिव ग्रीन जैसी वॉर्म शेड्स काफी अच्छी लगेंगी। वहीं अगर आप कूल अंडरटोन वाली हैं तो सॉफ्ट पिंक, पाउडर ब्ल्यू, लैवेंडर, बटर येलो, आइसी सिल्वर जैसी कूल शेड्स पिक कर सकती हैं।

(Images Credit: Pinterest)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में स्वेटर पहनकर मोटी लगती हैं? इमेज कोच की बताई ये 4 टिप्स नोट कर लें
ये भी पढ़ें:विंटर्स में स्टाइलिश लुक देंगे ये फैंसी ब्लाउज डिजाइन, साड़ी में नहीं लगेगी ठंड!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।