राम-सिया के प्रिंट वाली साड़ी में तान्या मित्तल, बेसिक स्टाइलिंग से पाया गजब लुक Tanya Mittal look stunning in orange saree with Ram Siya print on pallu achieved a stunning look with basic styling, फैशन - Hindustan
More

राम-सिया के प्रिंट वाली साड़ी में तान्या मित्तल, बेसिक स्टाइलिंग से पाया गजब लुक

बिग बॉस 19 की सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट में से एक तान्या मित्तल साड़ी में दिखाई देती हैं। हाल ही में राम-सिया के प्रिंट वाली साड़ी में उनका गजब लुक देखने को मिला, जिसमें उन्होंने बहुत बेसिक स्टाइलिंग की है। 

Sun, 15 March 2026 08:05 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
राम-सिया के प्रिंट वाली साड़ी में तान्या मित्तल, बेसिक स्टाइलिंग से पाया गजब लुक

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल अब किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। टीवी शो बिग बॉस 19 के बाद से बच्चा-बच्चा उन्हें पहचानता है। बात जब तान्या के लुक्स पर आती है को वह अक्सर इंडियन पहनावे और खासतौर से साड़ी में ही दिखाई देती हैं। साड़ी में उनके लुक की तारीफ हर कोई करता है। हाल ही में तान्या मित्तर एकता कपूर की नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी लॉन्च का हिस्सा बनीं। जहां वह ऑरेंज रंग की साड़ी में नजर आई। साड़ी की खास बात थी उसका प्रिंट। इस साड़ी में इंफ्लुएंसर ने बेसिक स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर गजब लुक क्रिएट किया था। आप भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जींस कब और किसने बनाई? मजदूरों के लिए बनी पैंट से मिला था आइडिया, जानें इतिहास

साड़ी का प्रिंट है शानदार

तान्या मित्तल ने सॉफ्ट ऑर्गेंजा फैब्रिक वाली साड़ी को कैरी किया है। ऑरेंज रंग की इस साड़ी के पल्लू पर राम-सिता बने हैं। ये प्रिंट मधुबनी या कलमकारी स्टाइल की याद दिलाता है। इसके अलावा पूरी साड़ी पर पीले गुलाब के फूलों के मोटिफ्स बने हुए हैं। ये प्रिंट्स काफी बोल्ड और फैले हुए हैं, जो इस भगवा रंग की साड़ी पर उभर दिख रहे हैं। साड़ी का मुख्य रंग गहरा नारंगी है हालांकि, पल्लू के आर्टवर्क में भगवा के साथ नीले और क्रीम रंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से विंटेज लुक मिल रहा है। पल्लू और साड़ी के किनारों पर बारीक कमूरे वाली लेस लगी है, जिसकी वजह से प्रिंट एक फ्रेम की तरह उभर रहा है।

tanya

चोकर, ईयररिंग्स और अंगूठियां

तान्या ने इस साड़ी के साथ गले में एक कुंदन चोकर पहना है। जिसमें मोतियों का काम और बीच में बड़े स्टोन लगे है। ब्लाउज का गला डीप और स्वीट हार्ट नेक होवे की वजह से ये चोकर गर्दन को भरा हुआ और ग्रेसफुल लुक दे रहा है। इस चोकर के साथ तान्या ने बड़े ईयररिंग्स पहने हैं। इसके अलावा हाथों में बड़ी और स्टेटमेंट अंगूठियां रॉयल लुक दे रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई-नवेली भाभी संग सारा तेंदुलकर, पेस्टल साड़ी और ड्रेपिंग स्टाइल दिखी कमाल

चमकदार मेकअप और छोटी सी बिंदी

तान्या ने हाइलाइटर के साथ स्मूद बेस लगाया है। जिसमें आंखों पर हल्का काजल और मस्कारा लगाया है। न्यूड लिपस्टिक और माथे पर छोटी सी बिंदी देसी टच दे रही है।

ढीली चोटी और फ्लिक्स

हेयरस्टाइलिंग के लिए तान्या बालों को एक ढीली साइड चोटी में बांधा है और चेहरे के पास कुछ फ्लीक्स निकाली हैं, जो लुक में एक सॉफ्ट और फेमिनिन टच जोड़ रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।