summer ready saree look inspire from actress malaika to sreeleela to look classy and sassy together एक्ट्रेसेज के जैसे चुन-चुन कर पहनें साड़ी, गर्मियों में मिलेगा हॉट लुक
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलएक्ट्रेसेज के जैसे चुन-चुन कर पहनें साड़ी, गर्मियों में मिलेगा हॉट लुक

एक्ट्रेसेज के जैसे चुन-चुन कर पहनें साड़ी, गर्मियों में मिलेगा हॉट लुक

Summer Saree Look Inspire By Actress: गर्मियों के मौसम में साड़ी पहनकर हॉट लुक चाहिए तो मलाइका अरोड़ा से लेकर श्रीलीला के जैसे साड़ियों को चुनें। ऐसी साड़ियां जिसे पहनकर मिलेगी स्प्रिंग वाइब्स और ट्रेडिशनल लुक साथ में, यहां से लें इंस्पिरेशन।

AparajitaThu, 12 March 2026 04:39 PM
1/7

समर रेडी साड़ी लुक

गर्मियों के मौसम में शादी या किसी स्पेशल ओकेजन के लिए रेडी होना है तो आप गॉर्जियस और क्लासी लुक के लिए साड़ी पहनकर रेडी हो सकती हैं। वेडिंग से लेकिर किसी लाइट ओकेजन में ये साड़ियां ना केवल खूबसूरत दिखेंगी बल्कि आप सबकी भीड़ में सबसे अलग भी नजर आएंगी। मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट लुक से लेकर एक्ट्रेसेज के इन साड़ी वाले लुक से इंस्पायर होकर रेडी हो जाएं।

2/7

श्रीलीला की मॉव साड़ी

समर में पेस्टल एंड कूल शेड काफी ट्रेंडी रहते हैं। एक्ट्रेस श्रीलीला लेटेस्ट फिल्म की रिलीज के लिए गॉर्जियस साड़ी पहनकर नजर आ रही हैं। ये शिफॉन फैब्रिक की मॉव कलर की साड़ी समर में रेडी होने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। फेस्टिवल से लेकर वेडिंग फंक्शन में रेडी होना है तो श्री लीला का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

3/7

मलाइका अरोड़ा का गॉर्जियस लुक

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट लुक समर के लिए परफेक्ट है। अगर आप भी वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के लिए स्टनिंग आउटफिट खोज रही हैं तो इस तरह की नेट फैब्रिक और पेस्टल शेड की साड़ी को चुनें।

4/7

व्हाइट साड़ी में हो जाएं रेडी

समर में जब कुछ ना समझ आए तो पहनने के लिए एक ब्यूटीफुल सी व्हाइट जॉर्जेट साड़ी को चुनें। इसे ट्रेडिशनल ट्विस्ट देने के लिए इस तरह के रेड एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को चुनें। या, ओकेजन के मुताबिक प्लेन ब्लाउज को भी चूज कर सकती हैं।

5/7

श्रीलीला की प्रिंटेड साड़ी

वर्कप्लेस के किसी फंक्शन के लिए रेडी होना है और आप क्लासी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस श्रीलीला की तरह हॉल्टर नेक ब्लाउज और साथ में मल्टीकलर प्रिंट वाली लाइटवेट साड़ी को पहनकर रेडी हों। गर्मियों में ये सेसी और क्लासी लुक देगा।

6/7

अनन्या पांडे की लैवेंडर साड़ी

अनन्या पांडे की लैवेंडर साड़ी और मिरर वर्क ब्लाउज वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट है। पेस्टल और वाइब्रेंट शेड के साथ गर्मियों वाला लुक सैटिन साड़ी में भी हैवी नहीं दिखेगा। जिसे आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

7/7

शेडेड साड़ी

राधिका मदान की शेड वाली साड़ी स्पेशल ओकेजन पर कूल और वाइब्रेंट लुक देगी। शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियां समर में काफी ट्रेंडी दिखती हैं।