साड़ी की शौकीन हैं, तो ये 4 ब्लाउज आपके पास जरूर होने चाहिए, इमेज कोच ने बताया लेटेस्ट ट्रेंड!
Latest Blouse Trend: इमेज कोच बताती हैं कि आपके वॉर्डरोब में अगर ये 4 ट्रेंडी ब्लाउज पीस हैं, तो आप इन्हें हर साड़ी के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। इनसे साड़ी को नया और डिजाइनर लुक दिया जा सकता है।

एक इंडियन विमेन के तौर पर आपके मन में कहीं ना कहीं साड़ी को ले कर एक सॉफ्ट कॉर्नर जरूर होगा। साड़ी हर बॉडी टाइप और हर एज ग्रुप की महिला पर काफी सुंदर लगती है। खैर, अगर आप एक साड़ी लवर हैं और डेली वियर से ले कर स्पेशल ऑकेजन में साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो आपके पास कुछ ब्लाउज पीस जरूर होने चाहिए। जी नहीं, काले और सफेद ब्लाउज का जमाना गया है, आजकल ट्रेंड दूसरे रंगों का है। इमेज कोच आशी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि आपके वॉर्डरोब में अगर ये 4 ट्रेंडी ब्लाउज पीस हैं, तो आप इन्हें हर साड़ी के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। इनसे साड़ी को नया और डिजाइनर लुक दिया जा सकता है। आइए फटाफट जान लेते हैं, इन रंगों के बारे में।
शैंपेन गोल्ड ब्लाउज पीस
इमेज स्टाइलिस्ट आशी कहती हैं कि शैंपेन गोल्ड ब्लाउज पीस तो मस्ट हैव है, यानी आपके पास जरूर होना चाहिए। इसके साथ आप अपनी डीप ग्रीन, रस्ट ऑरेंज, रेड, मैरून और डीप ब्लू साड़ी आराम से पेयर कर सकती हैं। इनका कॉम्बिनेशन बहुत ही रॉयल और एलिगेंट लुक देगा।
रोज गोल्ड ब्लाउज
अपने वॉर्डरोब में एक रोज गोल्ड कलर का ब्लाउज भी जरूर शामिल करें। इसके साथ आप अपनी ग्रे, रानी पिंक, बेबी पिंक और मिंट ग्रीन कलर की साड़ी पेयर कर सकती हैं। ये बहुत ही क्लासी कॉम्बिनेशन लगता है। पेस्टल शेड्स की दीवानी हैं, तो ये ब्लाउज पीस आपके बड़े काम आएगा।
डीप नेवी ब्लू कलर का ब्लाउज
एक डीप नेवी ब्लू कलर के ब्लाउज पीस से आप बढ़िया कॉन्ट्रास्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं। आशी के मुताबिक ये आपको पेस्टल और लाइट कलर की साड़ियों जैसे लाइलैक, पाउडर पिंक, कोरल पिंक, बटर येलो और स्काई ब्लू के साथ काफी स्टाइलिश लुक देगा। कुछ वाइब्रेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो ऑरेंज की शेड्स के साथ भी इसे ट्राई कर सकती हैं।
क्लासी स्टील ग्रे ब्लाउज
काले-सफेद की जगह आजकल स्टील ग्रे कलर के ब्लाउज का जमाना है।ये बहुत ही क्लासी शेड है। इसे आप अपने इंटेंस रंग की साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। इमेज कोच के मुताबिक ये ब्लाउज पीस ब्लैक, हॉट पिंक, ब्राइट रेड, टील ब्लू और मैटेलिक सिल्वर रंग की साड़ियों के साथ काफी रिच और एलिगेंट लुक देगा।
(Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन