लाल लहंगे में कुलदीप की दुल्हन बनीं वंशिका, पेशे से हैं अधिकारी, उनकी सादगी लूट ले गई महफिल, देखें Photos
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वंशिका से शादी रचाई। शादी के बाद से ही वंशिका की सादगी और प्रोफेशन को लेकर लोग सर्च कर रहे हैं। चलिए हम आपको वंशिका के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा से शादी रचा ली है। उनकी शादी 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में खास दोस्तों और फैमिली के बीच हुई। कुलदीप की शादी में उनके खास क्रिकेटर फ्रेंड्स भी पहुंचे थे और सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुलदीप की वाइफ वंशिका की सादगी और सुंदरता पर लोग दिल हार बैठे हैं। अब लोग वंशिका के बारे में सबकुछ जानने के लिए गूगल पर खोज रहे हैं। वंशिका चड्ढा कौन हैं और क्या करती हैं, चलिए आपको पूरी डिटेल बताते हैं।
शादी में क्या पहना
वंशिका चड्ढा ने शादी के खास दिन के लिए गोटे वाला लाल रंग का लहंगा चुना। ये लहंगा सुनहरे जरी और जरीदोजी कढ़ाई से सजा हुआ था। इस लहंगे की स्कर्ट पर बारीक हस्तशिल्प और पारंपरिक भारतीय डिजाइनों की कढ़ाई की गई थी। लहंगे के साथ उन्होंने मरून कलर का ब्लाउज और मरून-गोल्डन दो चुनरियों को स्टाइल किया और कुंदर वाली जूलरी कैरी करते हुए ब्राइडल लुक कंप्लीट किया। उन्होंने ब्राइडल मेकअप काफी लाइट किया हुआ था, जिसमें उनकी असली सुंदरता साफ झलक रही थी। वंशिका की सादगी की फैंस तारीफ कर रहे हैं। तो वही कुलदीप ने आइवरी कलर की शेरवानी स्टाइल की। क्रिकेटर ने इस शेरवानी के साथ मैचिंग पायजामा और कंधे पर सुंदर दुपट्टा डाला हुआ था। इसमें उनका रॉयल लुक साफ दिख रहा था।
कौन हैं वंशिका
वंशिका चड्ढा की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के कानपुर (श्याम नगर) की रहने वाली हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई पूरी की है। अब वंशिका LIC में प्रशासनिक या प्रबंधकीय पद पर कार्यरत हैं। कुलदीप क्रिकेट की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं, तो वही वंशिका को लाइमलाइट बिल्कुल पसंद नहीं है। वंशिका मीडिल क्लास फैमिली से आती हैं और उनके पिता भी एलआईसी में काम कर चुके हैं। उनकी राह पर चलते हुए वंशिका ने भी इसमें अपना करियर बनाया।
बचपन का प्यार
कुलदीप और वंशिका कानपुर के श्याम नगर में आस-पास रहते थे और वही से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पहले कुलदीप-वंशिका अच्छे दोस्त थे और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। क्रिकेटर की बात करें, तो कुलदीप क्रिकेट टीम के सबसे चर्चित स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी अलग स्टाइल की गेंदबाजी ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन