Sara tendulkar wore cocktail ring in her brother wedding see here latest cocktail gold Ring Designs 2026 सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में पहनी थी कॉकटेल रिंग, आप भी हाथों की बढ़ाएं शोभा, देखें 8 नई डिजाइन्स
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में पहनी थी कॉकटेल रिंग, आप भी हाथों की बढ़ाएं शोभा, देखें 8 नई डिजाइन्स

सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में पहनी थी कॉकटेल रिंग, आप भी हाथों की बढ़ाएं शोभा, देखें 8 नई डिजाइन्स

सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन की शादी में हैवी कॉकटेल रिंग कैरी की थी, जो उनकी साड़ी के साथ सुंदर लग रही थी। सारा की तरह आप भी कॉकटेल रिंग स्टाइल कर सकती हैं। चलिए आपको कॉकटेल रिंग के खास डिजाइन्स दिखाते हैं।

Deepali SrivastavaMon, 9 March 2026 02:52 PM
1/9

सारा तेंदुलकर की कॉकटेल रिंग

शादी फंक्शन में इन दिनों हैवी साड़ी या लहंगे के साथ हैवी जूलरी का ट्रेंड खूब चल रहा है। ज्यादातर सेलेब्स इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन की शादी थी, जिसमें सारा ने पिंक साड़ी के साथ मीनाक्षी हार और कॉकटेल रिंग का कॉम्बिनेशन पहना है। उनकी कॉकटेल रिंग दूर से ही शाइन कर रही थी और हाथों की शोभा बढ़ा रही थी। आप भी किसी खास फंक्शन के लिए कॉकटेल रिंग चुन सकती हैं। हम आपको गोल्ड में कॉकटेल रिंग की खास डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, इसमें आप भी कोई एक डिजाइन बनवाकर पहनें।

2/9

फ्लॉवर-स्टोन रिंग

कॉकटेल रिंग में आप फ्लॉवर-स्टोन पैटर्न वाली रिंग ले सकती हैं। इस तरह की रिंग ठोस सोने में बनेगी लेकिन हाथों पर अच्छी लगेगी। इसमें लीफ में अलग-अलग पैटर्न मिल जाएंगे और आप पसंद के रंग का स्टोन भी करवा सकती हैं, जैसे लाल, हरा, नीला, पर्पल वगैरह।

3/9

रुबी ग्रीन टेंपल रिंग

रुबी ग्रीन-रेड स्टोन के साथ टेंपल रिंग भी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इस तरह की रिंग आप टेंपल जूलरी के साथ पहन सकती हैं। ये अच्छी लगेगी और ठोस सोने में भी होगी। हैवी साड़ी के साथ जचेगी।

4/9

घुगरी गोल्ड प्लेटेड रिंग

कॉकटेल रिंग पैटर्न में घुगरी गोल्ड प्लेटेड वाली अंगूठी भी आप खरीद सकती हैं। इस तरह की अंगूठी हाथों पर जचेगी और किसी भी हैवी आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेगी।

5/9

डायमंड कटिंग कॉकटेल रिंग

डायमंड कटिंग वाली कॉकटेल रिंग भी हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देगी। इस तरह की अंगूठी आप बनारसी या सिल्क साड़ी या सिल्वर पैटर्न वर्क वाले आउटफिट्स के साथ स्टाइल करें।

6/9

लीफ-फ्लॉवर सर्कल पैटर्न

कॉकलेट रिंग लेनी है और ठोस डिजाइन पसंद है, तो इस तरह की अंगूठी चुनें। इसमें फूल, पत्तियां और बीच में छोटे गोल आकार में स्टोन पैटर्न बना है। ये हाथों पर सुंदर लगेगी।

7/9

फ्लोरल कॉकटेल रिंग

फ्लोरल कॉकटेल रिंग उंगली पर काफी बड़ी और ध्यान खींचने वाली होती है। इसमें फूल जैसा गोल डिजाइन बना है और बीच में लाल रंग का स्टोन भी लगा हुआ है। इसकी नक्काशी दक्षिण भारतीय टेम्पल ज्वेलरी से मिलती-जुलती है।

8/9

कॉइन टेम्पल कॉकटेल रिंग

फोटो में दिख रही रिंग को कॉइन टेम्पल कॉकटेल अंगूठी कहते हैं और ये चारों तरफ से छोटे गोल प्लेट जैसे आकार में बनी हुई है। इन प्लेट्स में देवी-देवता की डिजाइन उभारकर बनाई गई है। ये अंगूठी हाथों पर सुंदर लगेगी। इसमें सेंटर में हरा स्टोन और उसके चारों तरफ लाल स्टोन लगे हैं।

9/9

फ्लोरल एंटीक कॉकटेल रिंग

इसमें फूल और पत्तियों की बारीक नक्काशी की गई है। इसका गोल्ड फिनिश पुरानी मंदिर ज्वेलरी जैसा लुक देता है और ये हाथों पर बेहद आकर्षक लगेगी। इसके पैटर्न में भी बीच में लाल स्टोन और आसपास हरे स्टोन लगे हैं।