ब्राइडल लहंगे के ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये लटकन, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस latkan design 2025: heavy Latkan Designs for bridal lehenga blouse, फैशन - Hindustan
More

ब्राइडल लहंगे के ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये लटकन, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

Bridal Blouse Latkan Design: ब्राइडल ब्लाउज की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आजकल कई सुंदर लटकन डिजाइंस आने लगे हैं। आप भी इन लटकन की डिजाइन यहां देख सकते हैं।

Thu, 27 Nov 2025 04:31 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्राइडल लहंगे के ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये लटकन, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

हर लड़की चाहती है कि उसका ब्राइडल लहंगा बेहद खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां लहंगे से लेकर ब्लाउज तक की स्टीचिंग परफेक्ट कराती हैं और सुंदर लटकन भी लगवाती हैं। ब्राइडल ब्लाउज के लिए आजकल लटकन का नया ट्रेंड आ गया, इससे ब्लाउज की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इन लटकन को लगवाकर आप अपने लुक को और भी सुंदर बना सकती हैं। चलिए कुछ डिजाइंस दिखाते हैं।

Latkan design

फूल वाली लटकन- फूल वाली लटकन आप अपनी ब्राइडल ब्लाउज में लगवा सकती हैं। ब्राइडल ब्लाउज के मैचिंग कलर या कन्ट्रास्ट में लटकन डिजाइन चुनें। आजकल इस तरह के हैवी स्टाइल वाले लटकन ट्रेंड में चल रहे हैं।

तकिया लटकन- कपड़े वाले फोम स्टाइल वाले लटकन भी ब्राइडल ब्लाउज में सुंदर लगेंगे। इन लटकन में मोती या मिरर लुक वाली डिजाइन भी अच्छी लगती है।

Latkan design

कौड़ी डिजाइन- कपड़े और कौड़ी वाली लटकन भी ब्लाउज के लुक को सुंदर कर देगी। ब्लाउज के मैचिंग कलर में लटकन लगवा सकती हैं।

नाम वाली लटकन- आजकल नाम वाली लटकन भी ट्रेंड में है। इसमें लड़कियां हस्बैंड या फिर अपने पैरेंट्स का नाम लिखवाकर लगवा सकती हैं। जैसे पापा की बेटी, मां की लाडली या फिर प्रिस की प्रिंसेस टाइप लिखवाएं।

Latkan design

मिरर डिजाइन- हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ मिरर डिजाइन लटकन भी सुंदर लगेगी। इस तरह की लटकन किसी भी कलर के लहंगे-ब्लाउज के साथ अच्छी लगेगी।

फुंदरु लटकन- लंबी स्टाइल वाली फुंदरु लटकन भी ब्लाउज की शोभा बढ़ा सकती है। लाल, गुलाबी, सफेद रंग के कलर में ये लटकन खरीद सकते हैं।

Latkan design

गोल्डन लटकन- गोल्डन सितारे और मोती वाली लटकन भी ब्लाउज पर जचेगी। अगर आपके लहंगे में गोल्डन कलर का वर्क ज्यादा है, तो इस तरह की लटकन डिजाइन चुनें।

तकिया-फ्रिल लटकन- तकिया वाली डिजाइन के साथ फ्रिल थ्रेड वाली लटकन भी ब्लाउज लुक को सुंदर बना देगी। इस तरह की लंबी डोरी के साथ ब्लाउज में लगवाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।