अंकिता लोखंड़े मराठी लुक में दिखीं गजब, सफेद साड़ी स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस से लें टिप्स Ankita Lokhande looks amazing in Marathi look take tips from the actress to style white saree, फैशन - Hindustan
More

अंकिता लोखंड़े मराठी लुक में दिखीं गजब, सफेद साड़ी स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस से लें टिप्स

अंकिता लोखंडे अक्सर मराठी लुक क्रिएट करती हैं। हाल ही में उन्होंने सफेद रंग की साड़ी में खूबसूरत मराठी लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस लुक से आप भी सफेद साड़ी को स्टाइल करने की टिप्स लें।

Sun, 6 July 2025 08:21 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
अंकिता लोखंड़े मराठी लुक में दिखीं गजब, सफेद साड़ी स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस से लें टिप्स

टीवी की फेमस बहुओं की जब बात होती है तो लिस्ट में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम जरूर आता है। अंकिता के फैंस उनके ब्यूटी सीक्रेट्स के साथ फैशन स्टाइलिंग के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। वैसे तो अदाकारा हर तरह के कपड़ों को स्टाइल करना पसंद करती हैं लेकिन एथनिक वियर में उनके लुक को खास पसंद किया जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना साड़ी लुक शेयर किया है। इस लुक में उन्होंने सफेद रंग की साड़ी के साथ मराठी नोज पिन को पहना है। एक्ट्रेस का ये लुक गजब है। ऐसे में आप अदाकारा के लुक से सफेद साड़ी को स्टाइल करने की टिप्स ले सकती हैं।

पहनी सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी

अंकिता ने इस लुक के लिए सफेद रंग की साड़ी को पहना है, जो ऑर्गेंजा फैब्रिक में है। इस साड़ी पर गोल्डन रंग का बॉर्डर लगा है और पूरी साड़ी पर फूलों की बूटी बनी हैं।

अंकिता लोखंडे सफेद साड़ी लुक

ये बूटियां भी सफेद रंग की ही हैं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सफेद रंग के ब्लाउज को कैरी किया है। अदाकार के लुक से आप भी सफेद साड़ी को स्टाइल करने की टिप्स ले सकती हैं।

कैसे स्टाइल करें सफेद साड़ी

1)सफेद साड़ी को अंकिता ने बेहद सादगी के साथ कैरी किया है। इस लुक में लाल रंग की चुड़ियां खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन लाल रंग की चूड़ियों को अदाकारा ने सफेद रंग की चूड़ी और गोल्डन कंगन के साथ पहना है।

अंकिता लोखंडे सफेद साड़ी स्टाइलिंग टिप्स

2) सफेद रंग की इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत नेकपीस को कैरी किया है। चोकर पैटर्न का ये नेकपीस गोल्डन टच में है। जो साड़ी के साथ काफी अच्छा लग रहा है।

3) नोज पिन ने अंकिता के लुक को काफी हद तक खास बनाया है। सफेद रंग की साड़ी में लुक इंहेंस करने के लिए एक्ट्रेस ने महाराष्ट्रीयन नोज पिन को पहना है।

4) ज्यादातर लोग साड़ी से मैच करती बिंदी लगाना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप सफेद रंग की साड़ी को पहन रही हैं तो अंकिता की तरह लाल बिंदी को लगाएं। क्योंकि इससे लुक खिलकर दिखाई देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के लुक से सीखें साड़ी स्टाइलिंग टिप्स, दिखेंगी गॉर्जियस
ये भी पढ़ें:आलिया ने रेखा के लुक को किया रीक्रिएट, 5 टिप्स से आप भी दिख सकती हैं सेम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।