आलिया भट्ट ने रेखा के लुक को किया रीक्रिएट, इन 5 टिप्स से आप भी दिख सकती हैं सेम Alia Bhatt recreate Rekha saree look from Film Silsila know 5 tips to create the same look, फैशन - Hindustan
More

आलिया भट्ट ने रेखा के लुक को किया रीक्रिएट, इन 5 टिप्स से आप भी दिख सकती हैं सेम

आलिया भट्ट के लेटेस्ट लुक को देख हर किसी की सांसे थम गईं। उन्होंने इस लुक के लिए रेखा के लुक को रिक्रिएट किया है। इस सेम लुक को अगर आप भी क्रिएट करना चाहती हैं, तो इन 5 टिप्स को अपनाएं।

Sat, 28 June 2025 01:36 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
आलिया भट्ट ने रेखा के लुक को किया रीक्रिएट, इन 5 टिप्स से आप भी दिख सकती हैं सेम

रेखा की फिल्म उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। इस दौरान सभी का लुक प्यारा था लेकिन आलिया भट्ट के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, एक्ट्रेस ने फिल्म सिलसिला से रेखा के लुक को रिक्रिएट किया था। इस लुक में अदाकारा इतनी खूबसूरत लग रही थी कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अगर आप भी सेम लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ये 5 टिप्स आपके काम आएंगी।

1) प्लेन साड़ी चुनें

इस लुक को अचीव करने के लिए सही साड़ी का सिलेक्शन जरूरी है। अगर आपके पास पिंक रंग की प्लेन साड़ी है तो उसके साथ इस लुक को क्रिएट करें। अगर सेम रंग की साड़ी नहीं है तो किसी आप किसी दूसरे रंग वाली प्लेन साड़ी को चुनें।

2) ब्लाउज चुनें क्लासी

साड़ी के साथ वैसे तो आजकल कंट्रास्ट रंग के ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन आप अगर आलिया वाला लुक क्रिएट कर रही हैं तो क्लासी डिजाइन के साड़ी से मैच करते ब्लाउज को चुनें। इस लुक में आलिया ने मेगा स्लीव्स ब्लाउज को चुना है जिसके फ्रंट पर पिंटेक्स डिजाइन है।

3) स्किप किया हैवी फाउंडेशन

इस लुक को क्रिएट करने के लिए आलिया ने हैवी फाउंडेशन को छोड़ हल्के बेस को लगाया है। जिसमें हाइलाइटिंग और कंटूरिंग पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस लुक के लिए अच्छे बेस और ब्लश को चुनें।

4) काजल से मिला ग्रेसफुल लुक

एक्ट्रेस रेखा की आंखें बेहद खूबसूर हैं और वह अपने हर लुक में आंखों पर खूब फोकस करती हैं। इसलिए उनके लुक को रिक्रिएट करते समय आलिया ने भी अपनी आंखों की ऊपरी और निचली पलकों पर कोहल पेंसिल का इस्तेमाल किया और इसे हल्का सा ब्लेंड करके स्मोकी लुक क्रिएट किया है।

5) हेयरस्टाइल पर करें गौर

रेखा जैसा दिखने के लिए आलिया ने अपने बालों को लूज वेव्स या कर्ल्स में स्टाइल किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्ट्रेसेस की तरह काली साड़ी में दिखना है ग्लैमरस? कॉपी करें स्टाइलिंग आइडिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।