टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के लुक से सीखें साड़ी स्टाइलिंग टिप्स, हर बार दिखेंगी गॉर्जियस Learn saree styling tips from TV actress Aishwarya Sharma to look gorgeous every time, फैशन - Hindustan
More

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के लुक से सीखें साड़ी स्टाइलिंग टिप्स, हर बार दिखेंगी गॉर्जियस

अगर आपको साड़ी पहनना अच्छा लगता है लेकिन हर बार सिंपल तरीके से साड़ी पहनती हैं तो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के लुक्स से साड़ी स्टाइलिंग टिप्स लें। इन टिप्स को अपनाकर यकीनन आपको गॉर्जियस लुक मिलेगा।

Sun, 29 June 2025 10:49 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के लुक से सीखें साड़ी स्टाइलिंग टिप्स, हर बार दिखेंगी गॉर्जियस

बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन जब बात साड़ी को स्टाइल करने की आती है तो कंफ्यूज होती हैं। ऐसे में एक्ट्रेसेस के लुक आपके काम आ सकते हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या शर्मा साड़ी लुक में बेहद ही स्टाइलिश और बेहतरीन नजर आती हैं। वह अधिकतर मौकों पर साड़ी पहने दिखती हैं। अगर आप हर बार साड़ी पहनकर गॉर्जियस दिखना चाहती हैं तो ऐश्वर्या के साड़ी लुक्स से कुछ टिप्स लें। यहां देखिए उनके कुछ बेहतरीन लुक।

1) सिंपल साड़ी फैंसी ब्लाउज

सिंपल साड़ी फैंसी ब्लाउज

इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने बेहद सिंपल साड़ी को कैरी किया है। हालांकि, इस पतले कपड़े की साड़ी में भी स्टाइलिश दिखने के लिए उन्होंने एक हैवी ब्लाउज को कैरी किया है। जिसका रंग साड़ी से मैच कर रहा है।

2) डिफरेंट ड्रेपिंग से लुक बना खास

डिफरेंट ड्रेपिंग से लुक बना खास

हैवी साड़ी को ड्रेप करने के लिए आप इस लुक से टिप्स लें। गोल्डन रंग की इस साड़ी को अदाकारा ने बेहद खूबसूरती से कैरी किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने कोर्सेट पैटर्न के ब्लाउज को पहना है जो काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। साड़ी के साथ जूलरी और मेकअप पर खास फोकस किया गया है।

3) सही हेडपीस किया कैरी

सही हेडपीस किया कैरी

साड़ी के साथ अक्सर जूलरी सिलेक्शन गलत होने पर लुक खराब हो सकता है। लाल रंग की साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने सिर्फ सुंदर हेडपीस और बड़ी नोजरिंग को कैरी किया है। इस तरह की जूलरी से लुक सोबर और अट्रैक्टिव लग रहा है।

4) अट्रैक्टिव ब्लाउज

अट्रैक्टिव ब्लाउज

भले ही ऐश्वर्या की ये साड़ी दिखने में सिंपल हो, लेकिन इसे खास बनाने के लिए उन्होंने अट्रैक्टिव ब्लाउज को कैरी किया है। ब्लाउज के फ्रंट डिजाइन को दिखाने के लिए उन्होंने लूज तरीके से ओपन पल्लू रखा है।

5) हेयरस्टाइल पर करती हैं गौर

हेयरस्टाइल पर करती हैं गौर

एक्ट्रेस ऐश्वर्या भले ही सिंपल साड़ी पहनें या फिर हैवी, वह लुक को खास बनाने के लिए हेयरस्टाइल पर गौर करती हैं। इस हैवी साड़ी के साथ उन्होंने बेहद सुंदर रफ बन को बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलिया ने रेखा के लुक को किया रीक्रिएट, 5 टिप्स से आप भी दिख सकती हैं सेम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।