अलर्ट! गर्मी बढ़ते ही घरों में घुस रहे जहरीले सांप, खुद को बचाने के लिए ये टिप्स जरूर पढ़ें Summer Alert How to Prevent Snake Entries in Home and What to Do if You Spot One, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

अलर्ट! गर्मी बढ़ते ही घरों में घुस रहे जहरीले सांप, खुद को बचाने के लिए ये टिप्स जरूर पढ़ें

Snakes Prevention Tips: बढ़ती गर्मी के साथ सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में खतरे से बचने के लिए सही जानकारी और समय पर उठाया गया कदम ही सबसे बड़ी सुरक्षा बन सकता है।

Tue, 5 May 2026 09:11 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
अलर्ट! गर्मी बढ़ते ही घरों में घुस रहे जहरीले सांप, खुद को बचाने के लिए ये टिप्स जरूर पढ़ें

गर्मियां तेज होते ही जगह-जगह सांपों के दिखने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। दरअसल तेज गर्मी और पानी की कमी की वजह से सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में लोगों की घरों की ओर रुख करना शुरू कर देते हैं। खासकर खेतों और तालाब के आसपास बने मकान या पुराने घरों में ये समस्या काफी ज्यादा रहती है। कई इलाकों में तो सांप काटने से हुई मौतों का आंकड़ा भी डरा देने वाला होता है। ऐसे में घबराने की नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अगर पहले से कुछ बातें ध्यान रखी जाएं, तो घर में सांप घुसने के चांस काफी कम हो जाते हैं। साथ ही इसके लिए भी तैयार रहना जरूरी है कि अगर सांप दिख जाए तो पहला कदम क्या होना चाहिए और कौन सी गलतियां अवॉइड करनी चाहिए। आइए सब विस्तार में जानते हैं।

घर में सांपों की एंट्री ना हो, इसके लिए ध्यान रखें ये बातें

  • साफ-सफाई का ध्यान रखें - सांप हमेशा ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां उन्हें छिपने में आसानी हो। इसलिए घर के पास अगर घास बढ़ी हुई है या कूड़े करकट का ढेर लगा हुआ है, तो उनकी नियमित साफ सफाई का ध्यान रखें। ऐसी जगहें सांपों को ठंडी और सुरक्षित लगती हैं, इसलिए वो इनकी तरह ज्यादा आकर्षित होते हैं।
  • घर के आसपास पानी जमा ना होने दें- भयंकर गर्मी में सांप ठंडक की तलाश में पानी वाली जगहों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसलिए अगर आपके घर के आपसपास गड्ढों में पानी जमा रहता है या ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मटके का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? साफ-सफाई से जुड़ी ये बातें जरूर जानें!
  • दरवाजे-खिड़कियों के गैप बंद कराएं - अगर आपकी खिड़की पर कोई जाली नहीं लगी हुई हो, तो सांप की एंट्री के लिए ये परफेक्ट स्पॉट हो सकती है। इसके अलावा रात में दरवाजों के नीचे वाले गैप से भी सांप घर में घुस सकते हैं। इसलिए इन्हें बंद करना बिल्कुल ना भूलें।
  • आसपास के बिल और छेद भरें- अगर आपके घर के आसपास बिल या छेद बने हुए हैं, तो उन्हें सीमेंट या मिट्टी से भर दें। ये बिल सांपों के हो सकते हैं, वरना उनके छिपने के लिए परफेक्ट स्पॉट हो सकते हैं।

गर्मियों में बरतें ये सावधानियां

  • फर्श पर सोने ने बचें - गर्मियों में बहुत से लोग नीचे फर्श पर या छत पर सो जाते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। खासतौर से अगर आपके आसपास सांप का खतरा ज्यादा है, तब तो आपको नीचे बिल्कुल नहीं सोना चाहिए।
  • अंधेरे में निकलने से बचें - सांप काटने की घटनाएं अक्सर अंधेरे में निकलने से ही होती हैं। इसीलिए जहां भी जाएं साथ में फोन की फ्लैश लाइट या टॉर्च जरूर रखें। इसके अलावा शूज पहनें तो आपके पैर को ढक ले, ताकि सांप काटने का रिस्क कम से कम हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलर्ट! इन 5 गलतियों की वजह से फट सकता है फ्रिज का कंप्रेसर, भूलकर भी ना करें

अगर सांप दिख जाए तो क्या करें?

  • सांप से बनाएं दूरी- अगर आपको सांप दिखे तो सबसे पहले उससे दूरी बनाना जरूरी है। कई लोग जिज्ञासा में उनके पास जाने की कोशिश करते हैं, जो खतरनाक हो सकता है क्योंकि सांप डरे हुए होने पर कांट भी सकते हैं।
  • खुद पकड़ने की कोशिश ना करें- कुछ लोग इंटरनेट पर देखकर सांप पकड़ने की कोशिश करने लगते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। आप नहीं जानते कि कौन सा सांप कितना जहरीला है। इसलिए जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
  • तुरंत एक्सपर्ट या रेस्क्यू टीम को बुलाएं- सांप दिखने पर सबसे सेफ तरीका यही है कि आप तुरंत लोकल स्नेक रेस्क्यू टीम, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट या एनिमल कंट्रोल को कॉल करें। ये सुरक्षित ढंग से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाल चीटियों का आतंक शुरू होते ही घर में करें देसी स्प्रे का छिड़काव, भाग जाएंगी

सांप के काटने पर क्या करें?

सांप के काटने पर तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाएं। उसे पैदल बिल्कुल ना चलने दें। कुछ लोग सांप को पहचानने और पकड़ने जैसी चीजों में वक्त बर्बाद कर देते हैं, जो मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।