Hindi Jokes: ऑफिस लाइफ लग रही है बोरिंग? कलीग्स को सुना दें बॉस-एम्प्लॉयी वाले जोक्स, ठहाको से गूंजेगा रूम
ऑफिस का काम थका भी देता है और टेंशन भी देता है। इस टेंशन के बीच अक्सर हम हंसना भूल जाते हैं, अगर आप भी लंबे समय से हंसे नहीं हैं। तो हम आपके लिए बॉस-एम्प्लॉयी वाले जोक्स लेकर आए हैं, जो रूम को ठहाको से भर देंगे।

ऑफिस में काम की टेंशन के बीच अक्सर सहकर्मी चाय ब्रेक लेते हैं या फिर कुछ गपशप कर अपने मन को हल्का करते हैं। ऑफिस लाइफ काफी मजेदार होती है, जहां हर दिन कुछ न कुछ होता रहता है और बॉस-एम्प्लॉयी का रिश्ता भी नोंक-झोंक वाला होता है। लेकिन रोजाना के काम और प्रेशर से अक्सर लोग हंसना भूल जाते हैं और माथे पर सिर्फ टेंशन वाली लकीरें दिखती है। अगर आप भी ऑफिस में बिजी होकर हंसना भूल गए हैं, तो हम आपके के लिए बॉस-एम्प्लॉयी वाले जोक्स लेकर आए हैं। ये जोक्स आपकी टेंशन को दूर करेंगे और ऑफिस वाली शांत रूम को ठहाको की गूंज से भर देंगे।
बॉस-एम्प्लॉयी वाले मजेदार जोक्स-
1-
बॉस (कर्मचारी से)- क्या तुमको ब्रिटिश भाषा आती है
कर्मचारी- हां
बॉस- कुछ बोलकर दिखाओ
कर्मचारी- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन
बॉस कोमा में..।
2-
बॉस- तुम्हें काम में दिल लगाना चाहिए!
कर्मचारी- सर, कोशिश तो करता हूं, पर काम ही दिल तोड़ देता है!

3-
कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- सर, आपके इस नौकरी से घर का गुजारा नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात को पाव भाजी का ठेला लगाता हूं।
4-
कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए।
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी। पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो।
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?
5-
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- जानू तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना....
फिर क्या अगले दिन बॉस की आंखें सूजी हुई थीं।
6-
बॉस ने कहा- इस हफ्ते तुम तीसरी बार काम पर देर से आए हो। क्या तुम जानते हो इसका क्या मतलब है?
कर्मचारी- इसका मतलब है कि आज तो सिर्फ बुधवार है।
7-
कर्मचारी- सर, सैलरी बढ़ा दीजिए, बीवी रोज ताने मारती है.
बॉस- मैं तो तुम्हारी बीवी को नहीं जानता!
कर्मचारी- सर, जान लीजिए, असली बॉस तो वही है!
8-
कर्मचारी – सर, मुझे मोटिवेशन नहीं मिल रहा…
बॉस – तुम्हें क्या चाहिए मोटिवेशन के लिए?
कर्मचारी – सैलरी बढ़ा दीजिए सर, मैं खुद लोगों को मोटिवेट करने लगूंगा!
बॉस – मोटिवेशन से काम होता है, सैलरी से नहीं!
कर्मचारी – तो फिर आप सैलरी क्यों लेते हैं सर?
9-
कर्मचारी – सर, कल मेरी शादी की सालगिरह है, छुट्टी मिल जाएगी?
बॉस – नहीं! काम ज्यादा है!
कर्मचारी – सर, बीवी नाराज हो जाएगी.
बॉस – बोल देना कि बॉस ने रोक लिया.
कर्मचारी – सर, पिछले साल भी यही कहा था… वो तो तब से आपको ब्लॉक कर चुकी है!
10-
बॉस – तुम ऑफिस में टाइम पास क्यों करते हो?
कर्मचारी – सर, टाइम तो अपने आप पास होता है, मैं तो बस बैठा रहता हूं!
बॉस – फिर सैलरी क्यों लेते हो?
कर्मचारी – ताकि आप मुझे डांटने के लिए कोई कारण रख सकें!
11-
कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी. पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कर्मचारी- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन