Jokes of the Day: ‘चंदू सॉफ्टवेयर कंपनी में …’ मजेदार जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट funny jokes in hindi majedar chutkule ya padhen, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Jokes of the Day: ‘चंदू सॉफ्टवेयर कंपनी में …’ मजेदार जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Jokes of the Day: दिन भर काम की टेंशन और स्ट्रेस को हल्का करने के लिए कुछ वक्त रिलैक्स करना चाहिए। और, कुछ फालतू बातें भी कर लेनी चाहिए। जैसे ये मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ लिया तो हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Sat, 28 March 2026 05:59 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
Jokes of the Day: ‘चंदू सॉफ्टवेयर कंपनी में …’ मजेदार जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

जिंदगी में दुख और परेशानियां तो बहुत सारी हैं। तो हंसने-खिलखिलाने के मौके कैसे मिलेंगे। इस सवाल का जवाब है मजेदार जोक्स। जिन्हें पढ़कर आप कभी भी हंस लें और मन को हल्का कर लें। दिन अगर बोझिल और दिमाग में काम का तनाव भरा हुआ है तो बस पढ़ लें ये मजेदार जोक्स। सारा तनाव और दुख कुछ सेकेंड के लिए तो छूमंतर हो जाएगा। यहां पढ़ें फनी जोक्स।

Funny Jokes In Hindi

जोक्स 1- पति और पत्नी का ज़ोरदार झगड़ा होता है.

पति गुस्से से- तेरी जैसी 50 मिलेंगी.

पत्नी हंसके- अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए!

जोक्स 2- मां – बेटा क्या कर रहे हो?

बेटा – पढ़ रहा हूं मां..

माँ – शाबाश! क्या पढ़ रहे हो?

बेटा – आपकी होने वाली बहु के SMS.

दे थप्पड़, दे थप्पड़!

जोक्स 3- रिश्तेदार इतने भी बुरे नहीं है जितना स्टार प्लस दिखाता है!

और, पड़ोसी इतने अच्छे भी नहीं जितना तारक मेहता में दिखाया जाता है।

जोक्स 4- चंदू सॉफ्टवेयर कंपनी में इंटरव्यू देने गया....

सर- Java के कोई चार वर्जन बताओ?

चंदू- मर जावा, मिट जावा, लुट जावा और सदके जावा

सर- तुसी अब अपने घर जावा।

जोक्स 5- एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को परम सत्य ज्ञान दिया

जिंदगी के इस सफर में सेहत का भी ख्याल रखिए....

ऐसा ना हो कि....

आप पीछे रह जाएं और आपका पेट आप से भी कहीं आगे निकल जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।