Saas Bahu Hindi Jokes: बहू की बातें सुन चकराया सास का सिर, ये 15 मजेदार चुटकुले पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी 15 funny saas bahu jokes in hindi to make you laugh share with your friends, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

Saas Bahu Hindi Jokes: बहू की बातें सुन चकराया सास का सिर, ये 15 मजेदार चुटकुले पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी

मूड को करना है फ्रेश और लगाना है हंसी का ठहाका तो बस सास-बहू वाले ये फनी जोक्स को पढ़ने का निकालें समय। सास-बहू की चटपटी नोंक-झोंक में आपको मिलेगा हंसी का डोज।

Mon, 30 March 2026 05:52 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Saas Bahu Hindi Jokes: बहू की बातें सुन चकराया सास का सिर, ये 15 मजेदार चुटकुले पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी

सास-बहू का रिश्ता हमेशा से बेहद खास और दिलचस्प रहा है। कभी इसमें प्यार और अपनापन देखने को मिलता है, तो कभी हल्की-फुल्की नोंक-झोंक इस रिश्ते को और मजेदार बना देती है। इसी खट्टे-मीठे रिश्ते पर न जाने कितनी कहानियां, टीवी शोज और मजेदार चुटकुले बन चुके हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। दरअसल, सास-बहू की नोकझोंक में छिपा हास्य हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देता है।

अगर आप भी दिनभर की थकान को हंसी में बदलना चाहते हैं, तो पढ़ें सास-बहू के ये 15 मजेदार चुटकुले, जो आपका मूड एकदम फ्रेश कर देंगे और आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे।

सास-बहू वाले 15 फनी जोक्स-

1-

सास- बहू, बाजार से आलू खरीदकर लाओ।

बहू- जी मां, कितने किलो? सास- जितने तुम्हें पसंद हैं, उतने लाओ।

बहू- मां, आप तो जानती ही हैं मुझे कुछ भी पसंद नहीं है!

2-

सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ सिखाया नहीं?

बहू- सिखाया है मम्मी जी…

लेकिन आपने मानने का मौका ही नहीं दिया।

top 10 husband wife jokes

3-

सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।

वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?

बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

4-

सास- बहू, ये सब्जी इतनी तीखी क्यों है?

बहू- मम्मी जी, आज मूड थोड़ा spicy था।

Funny Jokes

5-

सास- बहू, तुम रोज मंदिर क्यों जाती हो?

बहू- मांजी, भगवान से प्रार्थना करने।

सास- क्या मांगती हो?

बहू- वही, जो आपके लिए भी मांगती हूं – सब्र और सहनशीलता!

6-

सास- बहू, तुम इतनी देर तक सोती क्यों हो?

बहू- मम्मी जी, सपनों में भी काम करना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jokes of the Day: पत्नी के इन जवाबों ने उड़ा दिए पति के होश, पढ़ें मजेदार जोक्स

7-

सास: बहू, तुम मेरी बात कभी नहीं मानती!

बहू: मम्मी जी, मानती हूं…

बस follow नहीं करती

8-

सास: बहू, तुम घर संभाल नहीं सकती!

बहू: मम्मी जी, संभाल लूंगी,

बस तिजोरी का पासवर्ड बता दो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द, यहां पढ़ें सुपरफनी जोक्स

9-

शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...

सास (फ्रिज खोलते हुए)- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?

बहू- मम्मी जी, बुक में लिखा है चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रख दें।

बहू की बात सुनकर सास का सिर चकरा गया।

10-

सास बहू से- कैसी बहू है, सुबह इतनी देर से उठती है!

उठ जा कुंभकरण... सूरज भी कब का निकल आया है।

बहू (करवट बदलते हुए)- चिल मां जी, लेकिन वो सोता भी तो मुझसे पहले है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hindi Jokes 2026: इन 15 धमाकेदार जोक्स को पढ़ते ही छूट पड़ेगी हंसी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।