कमर तक लंबे-घने बाल चाहिए? शैंपू में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, हेयरफॉल भी होगा कंट्रोल!
Viral Shampoo Hack for Hair Growth: इंस्ट्राग्राम पर दामिनी यादव ने एक बड़ा ही सिंपल शैंपू हैक शेयर किया है, जो बालों की ग्रोथ और हेयरफॉल में काफी इफेक्टिव तरीके से काम करता है। बेस्ट बात है कि सारी चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं।

लंबे-घने बाल भला किसे नहीं पसंद। लेकिन आजकल तो महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी हेयरफॉल की समस्या आम हो गई है। कुछ भी कर लो ना बालों का झड़ना रुकता है, ना ही ग्रोथ होती है। अब इसके लिए इंटरनेट पर घरेलू नुस्खों की कमी नहीं है, लेकिन इनमें काफी टाइम लगता है, जो जाहिर है आज के बिजी लाइफस्टाइल में तो किसी के पास नहीं है। ऐसे में वही रेमेडीज ठीक लगती हैं, जो इफेक्टिव तो हों ही और साथ में टाइम सेविंग भी। ऐसे ही एक रेमेडी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इंस्ट्राग्राम पर दामिनी यादव ने एक बड़ा ही सिंपल शैंपू हैक शेयर किया है, जो बालों की ग्रोथ और हेयरफॉल में काफी इफेक्टिव तरीके से काम करता है। बेस्ट बात है कि सारी चीजें आपकी रसोई में ही मौजूद हैं, तो चलिए फटाफट जानते हैं ये हेयर ग्रोथ सीक्रेट क्या है।
हेयर ग्रोथ और हेयरफॉल के लिए फॉलो करें ये शैंपू हैक
अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं या फिर ग्रोथ ही नहीं हो रही है, तो ये शैंपू हैक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे महज 2-3 हफ्तों में ही काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है। इसके लिए आपको बस प्याज, अदरक का टुकड़ा और अपने रेगुलर शैंपू की जरूरत होगी। सबसे पहले प्याज और अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इन्हें मिक्सर में डालकर एक पेस्ट सा बना लें।
अब एक छलनी या सूती कपड़े की मदद से प्याज और अदरक के रस को अच्छी तरह से छान लें। एक बोतल या कटोरी में अपना रेगुलर शैंपू डालें और साथ में ये रस भी एड करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और जब भी बालों को वॉश करना हो, इस मिक्सचर से करें। बड़ा ही सिंपल सा काम है, ज्यादा टाइम नहीं लगेगा लेकिन हां, आपके बालों की हालत पूरी तरह जरूर बदल जाएगी।
कितना इफेक्टिव है ये अदरक और प्याज वाला नुस्खा?
ये अदरक और प्याज वाला नुस्खा काफी टाइम सेविंग और इफेक्टिव है। इसके पीछे की साइंस समझें तो प्याज में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती देता है। इससे हेयरफॉल में मदद मिलती है। वहीं, अदरक स्कैल्प को डीप क्लीन करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में फायदेमंद माना जाता है। हफ्ते में अगर 1-2 बार आप इनका रस शैंपू में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, तो धीरे धीरे फर्क साफ नजर आने लगेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन