14 दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन? एक शीशी में बनाकर रख लें ये नाइट सिरम, झाइयों की भी होगी छुट्टी! Ayurvedic Doctor Reveals Mulethi Night Serum for Glowing, Pigmentation Free Skin in Just 14 Days, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

14 दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन? एक शीशी में बनाकर रख लें ये नाइट सिरम, झाइयों की भी होगी छुट्टी!

अगर आपके फेस पर डार्क स्पॉट हैं, ग्लो गायब हो गया है या टैनिंग की वजह से स्किनटोन डल होती जा रही है, तो मुलेठी का ये नाइट सिरम आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभना ने इसकी रेसिपी शेयर की है।

Fri, 3 April 2026 06:17 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
14 दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन? एक शीशी में बनाकर रख लें ये नाइट सिरम, झाइयों की भी होगी छुट्टी!

ग्लोइंग स्किन के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। कभी ब्यूटी इन्फ्लूएंसर्स के बताए हुए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं, तो कभी कोई भी रैंडम नुस्खा ट्राई कर लेते हैं। लेकिन रिजल्ट खास कुछ मिलते नहीं, ये बात आप भी जानते हैं। खासतौर से अगर स्किन पर पिगमेंटेशन है, तब तो ज्यादातर चीजों का कोई खास असर स्किन पर नहीं दिखता। अगर आपके फेस पर डार्क स्पॉट हैं, ग्लो गायब हो गया है या टैनिंग की वजह से स्किनटोन डल होती जा रही है, तो मुलेठी का ये नाइट सिरम आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभना ने इसकी सिंपल सी रेसिपी शेयर की है, जिसका रिजल्ट आपको महज चौदह दिनों में ही दिखना शुरू हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए बनाएं ये नाइट सिरम

अगर आपको ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहिए वो भी बिना महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज किए, तो ये बिल्कुल पॉसिबल है। आपको बस एक नाइट सिरम तैयार करना है, तो काफी सस्ते में बन जाएगा। इसके लिए आपको मुलेठी, गुलाब जल, ग्लिसरीन, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत होगी। ये सब आपको आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन भी मिल जाएगा। तो चलिए फटाफट जानते हैं इसे बनाना कैसे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरे पर तिल या मस्सा है? हमेशा के लिए हटा देगा ये 1 तेल, डॉक्टर ने बताया नुस्खा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेंहदी लगा रहीं तो ये 3 चीजें मिलाकर बनाएं पेस्ट, बालों में आएगा गहरा रंग!

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं मुलेठी का नाइट सिरम

नाइट सिरम बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच की छोटी सी शीशी लें। इसमें एक मुलेठी की स्टिक डालें। अब इसमें 6-7 चम्मच शुद्ध गुलाब जल एड करें, साथ में एक चम्मच ग्लिसरीन भी मिलाएं। इसके बाद दो चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन ई की कैप्सूल काट कर इसमें मिक्स करें। सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिलाएं। आपका मुलेठी नाइट सिरम बनकर तैयार है।

कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?

इस नाइट सिरम को एक बनाकर रख लेंगे तो आराम से एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं, ये फ्रेश रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेकअप की जरूरत नहीं! पुराने जमाने के ब्यूटी हैक ट्राई करें,स्किन कहेगी 'थैंक यू'

कब और कैसे लगाना है ये मुलेठी नाइट सिरम?

ये मुलेठी सिरम आपको रोज रात में सोने से पहले अप्लाई करना है। इसके लिए पहले फेसवॉश की मदद से चेहरा क्लीन कर लें। अब थोड़ा सा सिरम लें और पूरे फेस पर अप्लाई कर लें। आप मुलेठी स्टिक की मदद से भी सिरम को फेस पर लगा सकती हैं। इसे रात भर लगा रहने दें, फिर सुबह फेसवॉश कर के अपना नॉर्मल स्किन केयर फॉलो करें।

मुलेठी नाइट सिरम के फायदे

डॉ शोभना बताती हैं कि मुलेठी में ग्लैब्रिडिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है। अगर आप ये सिरम लगातार चौदह दिनों तक अप्लाई करते हैं तो पिगमेंटेशन में काफी असर देखने को मिलता है। इसके अलावा ये सिरम स्किन को हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन डल हो गई है, तो ये सिरम कुछ ही दिनों में उसमें जान डाल देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।